मध्य प्रदेश : काली पट्टी बांधकर विधानसभा पहुंचे कांग्रेस विधायक

Bhopal , 22 जुलाई . Madhya Pradesh विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन कांग्रेस विधायक दिल्ली में राहुल गांधी के साथ हुए Police बर्ताव और छात्रों पर अत्याचार के विरोध में काली पट्टी बांधकर सदन में पहुंचे. राज्य विधानसभा का मानसून सत्र चल रहा है और Wednesday को इस सत्र का तीसरा दिन है.

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में कांग्रेस विधायक सदन पहुंचे और उन सभी के हाथ में काली पट्टी बंधी हुई थी. कांग्रेस विधायक काली पट्टी बांधकर दिल्ली में राहुल गांधी के साथ हुए Policeिया बर्ताव और छात्रों पर हुए अत्याचार का विरोध कर रहे थे.

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि दिल्ली में अपने भविष्य की लड़ाई लड़ रहे छात्रों पर लाठीचार्ज हुआ. विधानसभा में इस पर चर्चा की मांग की गई, लेकिन Government जवाब देने से बचती रही. उन्होंने कहा कि नीट पेपर लीक, भर्ती घोटाले, बेरोजगारी और छात्रों पर अत्याचार, यही भाजपा Government की युवा नीति बन गई है. युवा जवाब मांग रहे हैं, Government सिर्फ अहंकार दिखा रही है.

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर फोटो शेयर करते हुए लिखा, ”आज विधानसभा में युवाओं और Lok Sabha नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के साथ हुई बर्बरता को लेकर कांग्रेस विधायक दल ने हाथों पर काली पट्टी बांध प्रदर्शन किया और Government से जवाब मांगा. देश में अपने अधिकारों के लिए छात्रों ने इतना बड़ा आंदोलन किया, लेकिन भाजपा के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने इस आंदोलन को अस्थिरता फैलाना बताया और छात्रों को ‘कॉकरोच’ कहकर उनका अपमान किया.”

उन्होंने आगे कहा कि युवाओं की आवाज सुनने के बजाय उनका मज़ाक उड़ाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है. नीट पेपर लीक, भर्ती घोटाले, बेरोजगारी और छात्रों पर अत्याचार क्या यही भाजपा Government की युवा नीति है? हमारी मांग स्पष्ट है पेपर लीक पर चुप्पी तोड़िए, दोषियों पर कार्रवाई कीजिए और युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ बंद कीजिए. यदि Government जवाबदेही तय नहीं कर सकती, तो नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दीजिए.

राज्य के मानसून सत्र के दौरान लगातार कांग्रेस के विधायकों का विरोध प्रदर्शन का सिलसिला जारी है. सत्र के पहले दिन जहां कांग्रेस विधायक किसानों की समस्या को लेकर Chief Minister मोहन यादव, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और कृषि मंत्री एदल सिंह कंसाना के मुखौटे लगाकर सदन परिसर में पहुंचे थे. वहीं, सत्र के दूसरे दिन कांग्रेस विधायकों ने कफन ओढ़ कर प्रदर्शन किया.

एसएनपी/एसके