राहुल गांधी सुर्खियां बटोरने के लिए कर रहे राजनीतिक ड्रामा, हताशा की हद : मदन राठौड़

New Delhi, 22 जुलाई . कांग्रेस नेता राहुल गांधी के विरोध प्रदर्शन को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसदों ने Political ड्रामा करने और सुर्खियां बटोरने का आरोप लगाया है. भाजपा के राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ ने कहा कि कांग्रेस के पास अब कोई मुद्दा नहीं बचा है और वह केवल Political माहौल बनाने के लिए प्रदर्शन कर रही है.

भाजपा के राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ ने कहा, “मुझे लगता है कि यह हताशा की हद है. राहुल गांधी के पास कोई मुद्दा नहीं है और वे सिर्फ नाटक कर रहे हैं, ताकि सुर्खियां बटोर सकें. मेरा मानना है कि किसी भी विपक्षी पार्टी ने कभी ऐसा कुछ करने की कोशिश नहीं की.”

उन्होंने कहा कि भाजपा भी कांग्रेस के विरोध में प्रदर्शन करेगी. उन्होंने घोषणा की कि देशभर में कांग्रेस के अलग-अलग कार्यालयों के बाहर भाजपा कार्यकर्ता प्रदर्शन करेंगे. राठौड़ ने आम आदमी पार्टी सांसद संजय सिंह के बयान पर भी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों के बीच कोई स्पष्ट सोच नहीं है. उनके मुताबिक, अलग-अलग विचार रखने वाले दलों ने मिलकर इंडी अलायंस बनाया है, इसलिए अब उनके बीच आरोप-प्रत्यारोप होना स्वाभाविक है.

भाजपा नेता मदन राठौड़ ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए महात्मा गांधी के कथित बयान का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा, “महात्मा गांधी ने कहा था कि कांग्रेस को समाप्त कर देना चाहिए और राहुल गांधी खुद कांग्रेस को समाप्त करने में लगे हुए हैं तो इसमें हम सहयोग कर देंगे.”

वहीं, BJP MP राहुल सिन्हा ने भी राहुल गांधी पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता को पहले अपनी पार्टी के शासनकाल में हुए कथित घोटालों पर विचार करना चाहिए. उन्होंने कहा कि कांग्रेस का पूरा शासनकाल घोटालों से भरा रहा है और राहुल गांधी को धरना या विरोध प्रदर्शन करने से पहले इन मुद्दों पर आत्ममंथन करना चाहिए.

7, लोक कल्याण मार्ग पर कांग्रेस नेताओं के प्रदर्शन को लेकर राहुल सिन्हा ने कहा कि राहुल गांधी को अब एक नया मुद्दा मिल गया है, लेकिन उन्हें अपनी Government के समय उठे विवादों पर जवाब देना चाहिए. उन्होंने कहा कि नीट परीक्षा का मामला पहले ही सामने आ चुका है और Government इस पर आवश्यक कदम उठा रही है.

BJP MP कंगना रनौत ने भी राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था का उल्लंघन हुआ. उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने प्रदर्शनकारियों को Prime Minister आवास की ओर बढ़ाने की कोशिश की.

कंगना ने कहा कि Government लगातार संवाद कर रही है और Prime Minister के इस्तीफे की मांग करना उचित नहीं है. उन्होंने कहा कि Prime Minister Narendra Modi दुनिया के लोकप्रिय नेताओं में शामिल हैं, इसलिए विपक्ष की यह मांग निराधार है.

पीएम