
नैहाटी, 22 अप्रैल . पश्चिम बंगाल की 152 विधानसभा सीटों पर Thursday को पहले चरण के तहत वोटिंग होगी. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने दावा किया कि Thursday से ममता की आराजकता वाली Government का समापन शुरू होगा.
नैहाटी में से बातचीत में नितिन नवीन ने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता अपनी पहली मुक्ति के लिए वोट करेगी. वे टीएमसी Government को हटाने के लिए वोट करेंगे. जिस प्रकार से टीएमसी के गुंडों ने हफ्ता वसूली और रंगदारी की और लोगों को प्रताड़ित किया है, जिस ‘मां, माटी, मानुष’ के नारे के साथ टीएमसी Government सत्ता में आई थी, उन्होंने उसका भी अपमान किया है. इसलिए अब इस Government को उखाड़ फेंकने का समय आ गया है. पश्चिम बंगाल की जनता इसकी शुरुआत Thursday को होने वाले पहले चरण की वोटिंग से करेगी.
उन्होंने कहा कि टीएमसी के लोग अराजकतावादी हैं. ये संविधान और संविधान में निर्धारित प्रक्रियाओं में विश्वास नहीं रखते. ये अपनी सत्ता और अपने शासन में विश्वास रखते हैं. ये संविधान के कानूनों को नहीं मानते. और यही कारण है कि इन्हें हर तरफ से फटकार पड़ रही है.
पीएम मोदी को लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर निंदा करते हुए नितिन नवीन ने कहा कि मेरा मानना है कि जब भी कांग्रेस ने इतनी गिरी हुई बातें की हैं तो जनता ने उसे जवाब दिया है, और इस बार भी देगी.
नितिन नवीन ने कहा कि जब-जब कांग्रेस ने मोदी का अपमान किया, तब-तब देश की जनता मोदी को जीत का हार पहनाती है. राहुल गांधी और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जिन शब्दों का प्रयोग किया है, अब बंगाल की जनता अपने वोट की चोट से उन्हें जवाब देगी.
भाजपा चीफ ने एक्स पोस्ट में लिखा कि नैहाटी स्थित ‘बड़ो मां काली मंदिर’ में विधिवत पूजा-अर्चना कर मां के चरणों में शीश नवाया तथा देश की शांति, समृद्धि और जनकल्याण की कामना की. यह पावन धाम पश्चिम बंगाल की समृद्ध आस्था, परंपरा और सांस्कृतिक चेतना का सशक्त प्रतीक है, जहां मां काली के प्रति श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत स्वरूप देखने को मिलता है. मां का आशीर्वाद सभी के जीवन में सुख, शांति और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करे.
–
डीकेएम/
Skip to content