
Lucknow, 4 जुलाई . भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन दो दिवसीय संगठनात्मक दौरे पर Lucknow पहुंचे. पद संभालने के बाद यह उनका पहला उत्तर प्रदेश दौरा माना जा रहा है, जिसे पार्टी संगठन के लिए बेहद अहम माना जा रहा है.
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के स्वागत के लिए राजधानी Lucknow को भव्य रूप से सजाया गया है और एयरपोर्ट से लेकर भाजपा के प्रदेश मुख्यालय तक एक रोड शो की व्यापक तैयारियां की गई हैं. इस दौरान Chief Minister योगी आदित्यनाथ, दोनों उपChief Minister केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक तथा पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है.
उत्तर प्रदेश Government के मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि नितिन नवीन का Lucknow आगमन कार्यकर्ताओं के लिए उत्साह का विषय है और यह 2027 के चुनावी लक्ष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण शुरुआत है. वहीं, मंत्री एके शर्मा ने भी उनका स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष का गर्मजोशी से स्वागत करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं और संगठन में नई ऊर्जा का संचार हो रहा है.
यूपी Government में मंत्री नरेंद्र कश्यप ने भी इस दौरे को पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए खुशी का अवसर बताया और राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत करते हुए उनके नेतृत्व पर विश्वास जताया. भाजपा के प्रदेश महासचिव संजय राय ने दौरे का विस्तृत कार्यक्रम साझा करते हुए बताया कि नितिन नवीन प्रदेश कार्यालय में राज्य पदाधिकारियों और जिला अध्यक्षों की बैठक को संबोधित करेंगे. इसके बाद वे सांसदों, विधायकों और मंत्रियों के साथ अलग-अलग सत्रों में संगठनात्मक चर्चा करेंगे.
संजय राय ने आगे बताया कि 5 जुलाई को वे ‘शक्ति केंद्र’ संयोजकों के बड़े सम्मेलन को संबोधित करेंगे और पार्टी कार्यकर्ताओं को आगामी Political दिशा पर मार्गदर्शन देंगे. उन्होंने यह भी कहा कि उनके आगमन को लेकर प्रदेश भर में व्यापक तैयारियां की गई हैं और कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है.
भाजपा नेता हरीश द्विवेदी ने कहा कि नितिन नवीन का यह पहला Lucknow दौरा कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भरने वाला है. उन्होंने कहा कि यह दौरा 2027 के विधानसभा चुनावों की तैयारियों को गति देने के लिए संगठनात्मक बैठकों और रणनीतिक चर्चाओं का केंद्र बनेगा.
–
डीकेपी
Skip to content