लखनऊ पुलिस ने 25 हजार के इनामी बदमाश को किया गिरफ्तार, गिरोह का होगा भंडाफोड़

Lucknow, 30 मई . Lucknow Police ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए 25,000 रुपये के इनामी कुख्यात अपराधी मोहम्मद शाहरुख उर्फ शाहरुख उर्फ शेरा खान को गाजीपुर इलाके से गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी पर नवंबर 2018 में सलमान खान के पिता सलीम खान को जान से मारने की धमकी देने का मामला भी दर्ज है.

Police के अनुसार, आरोपी शेरा खान लगभग तीन महीने पहले इंदिरा नगर के इरम कॉन्वेंट स्कूल के पास एक महिला के गले से चेन छीनकर फरार हो गया था. गाजीपुर Police स्टेशन और ईस्ट जोन क्राइम टीम की संयुक्त टीम ने 28 मई को बांदा रोड स्थित मजार के पास संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार को देखा. जब Police ने रोकने का प्रयास किया तो वह भागने लगा. Police ने उसे दबोच लिया.

आरोपी के कब्जे से चोरी की गई चेन, एक अन्य घटना से संबंधित 8,000 रुपये नकद और अपराध में इस्तेमाल हुई बाइक बरामद की गई है.

आरोपी के आपराधिक इतिहास की बात करें तो शेरा खान प्रयागराज का हिस्ट्रीशीटर है. उसके खिलाफ करेली, खुल्दाबाद, शाहगंज और धूमनगंज थानों में 15 से 20 आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें रंगदारी, हत्या का प्रयास, बम विस्फोट और अवैध हथियार रखने के मामले शामिल हैं. 2018 में उसने फोन पर Actor सलमान खान के पिता सलीम खान और उनके पर्सनल असिस्टेंट को धमकी दी थी.

उसने खुद को छोटा शकील का गुर्गा बताते हुए धमकियां दी थीं. इस मामले में Mumbai के बांद्रा Police स्टेशन में First Information Report दर्ज हुई थी और यूपी Police की मदद से उसे प्रयागराज से गिरफ्तार किया गया था. 2023 में उसकी एक तस्वीर वायरल हुई थी जिसमें वह खुलेआम रिवॉल्वर लहराते दिख रहा था. साथ ही एक ऑडियो वायरल हुई थी जिसमें वह माफिया डॉन अतीक अहमद के लिए अपनी जान देने और दूसरों की जान लेने की शेखी बघार रहा था.

थाना गाजीपुर में बीएनएस की धारा 304(2) के तहत केस नंबर 151/2026 दर्ज किया गया था. बाद में धारा 317(2) भी जोड़ दी गई. आरोपी के अन्य आपराधिक मामलों की जांच के लिए विभिन्न थानों से जानकारी मांगी जा रही है. वरिष्ठ Police अधिकारियों ने Police टीम की सराहना की है. Police ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा और उसके पूरे गिरोह का भंडाफोड़ किया जाएगा.

एससीएच/पीएम