
Lucknow, 21 मई . उत्तर प्रदेश के Lucknow के गोमतीनगर रेलवे स्टेशन पर 17 मई को छपरा-गोमती एक्सप्रेस के स्लीपर कोच की एस1 बोगी में एक सीट के नीचे बक्से में बंद एक किशोरी का शव मिला था. इसकी सूचना मिलने पर पहुंची राजकीय रेलवे Police (जीआरपी) ने बक्सा खुलवाया तो उसमें 6 टुकड़ों में किशोरी का शव पाया गया, लेकिन उसमें सिर नहीं था.
घटना के खुलासा के लिए Police ने तीन टीमों का गठन किया. जांच के दौरान Police ने कुशीनगर जिले के तमकुही रेलवे स्टेशन से cctv को खंगाला, तो उनको हत्या से जुड़ा एक ऐसा सुराग मिला, जिसके माध्यम से Police हत्यारों तक पहुंची. जांच में Police ने मृतिका, 16 वर्षीय शब्बा की हत्या के मामले में उसी के पिता विग्गन अंसारी (44 वर्ष), उसकी बहन नूरजहां (55 वर्ष) और बहनोई मोजीबुल्ला अंसारी (65 वर्ष) को गिरफ्तार किया है.
मामले को लेकर एसपी रेलवे रोहित मिश्रा ने बताया कि तीनों लोगों को कुशीनगर जिले से अरेस्ट किया गया है, जिनके पास से हत्या से जुड़े अहम सुराग बरामद हुए हैं. Police ने बताया कि मृतिका शब्बा का किसी से प्रेम प्रसंग था, जिसके चलते उसके पिता ने अपनी ही बेटी को अपनी बहन और बहनोई के साथ मिलकर मौत के घाट उतारा और फिर कई टुकड़ों में काट डाला.
एसपी ने आगे बताया कि Police अभी भी मृतिका के सिर की तलाश में कुशीनगर जिले और बिहार बॉर्डर पर सर्च ऑपरेशन चला रही है. उन्होंने बताया कि हत्यारे पिता की दो और बड़ी बेटियां हैं, जिन्होंने अपनी इच्छा और पसंद के अनुसार शादी परिवार की मर्जी के खिलाफ जाकर की है, जिससे उनका पिता हमेशा दुखी रहता था.
वहीं, उनकी छोटी बेटी भी किसी से फोन पर बात किया करती थी, जिसको लेकर उसने बेटी को कई बार मना किया था. इसको लेकर घर में बात-विवाद का माहौल और तनाव रहता था. इन्हीं कारणों की वजह से पिता ने अपनी नाबालिग बेटी को अपने ही हाथों मौत के घाट उतार दिया. हालांकि, Police आगे की कार्रवाई और जांच में जुटी है.
–
डीके/एबीएम
Skip to content