
Lucknow, 16 जुलाई . उत्तर प्रदेश की राजधानी Lucknow की प्रतिभा जोशी ने अपना 100वां जन्मदिन मनाया. उन्हें Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने बधाई दी और जिले के वरिष्ठ अधिकारियों ने उनसे मिलकर उन्हें शुभकामनाएं दीं. प्रतिभा जोशी ने सीएम का शुक्रिया अदा किया.
उन्होंने समाचार एजेंसी से खास बातचीत के दौरान कहा, “आज मैं 100 साल की हो गई हूं. इसे सभी लोग सेलिब्रेट कर रहे हैं. बहुत अच्छा लग रहा है. वैसे तो मैं स्वस्थ हूं, लेकिन खुद चल नहीं सकती और वॉकर का इस्तेमाल करती हूं. इतना सम्मान और आदर पाकर बहुत अच्छा लग रहा है.”
प्रतिभा जोशी ने कहा कि मेरा मानना है कि किसी से बुरा व्यवहार मत करो और झूठ मत बोलो.
इस दौरान प्रतिभा जोशी ने से अपनी खट्टी-मीठी आजादी के दौर के किस्से भी सुनाए. उन्होंने सीएम योगी की बधाई पर धन्यवाद भी दिया. प्रतिभा जोशी ने कहा कि देश के बड़े लोगों ने शुभकामनाएं दी है तो जाहिर तौर पर बहुत अच्छा लगा.
डीएम विशाक अय्यर ने से कहा, “आज हम प्रतिभा जोशी के साथ हैं, जो अपना 100वां जन्मदिन मना रही हैं. उन्हें Chief Minister ने भी शुभकामनाएं भेजी हैं. मेयर और मैं यहां Chief Minister की बधाई और पूरे शहर की शुभकामनाएं व्यक्तिगत रूप से देने आए हैं. मेरा मानना है कि दादी ने सच में एक प्रेरणादायक जीवन जिया है. वह बहुत होनहार छात्रा थीं और 1940 में राज्य में टॉपर रही थीं. “
Lucknow की मेयर सुषमा खर्कवाल कहती हैं, “सबसे पहले, Chief Minister की ओर से मैं उन्हें दिल से बधाई और शुभकामनाएं देती हूं. हमारी ‘मां’ ऐसे इलाके से आती हैं, जहां शिक्षा तक पहुंचना एक बड़ी चुनौती थी. बच्चों को स्कूल जाने के लिए दो-तीन किलोमीटर का सफर करना पड़ता था और उन दिनों गांवों में लड़कियों को अक्सर कम उम्र में स्कूल नहीं भेजा जाता था. उन सभी मुश्किलों और संघर्षों के बावजूद, उन्होंने अपनी पढ़ाई जारी रखी और उत्तर प्रदेश में टॉपर बनीं.”
–
एएसएच/एबीएम
Skip to content