
Lucknow, 3 अगस्त . उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र को लेकर राज्य Government और विपक्ष के बीच Political बयानबाजी तेज हो गई है. एक ओर Samajwadi Party (सपा) ने Government पर जनता के मुद्दों से बचने के लिए सत्र की अवधि कम रखने का आरोप लगाया है, वहीं योगी Government के मंत्रियों ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि Government प्रदेश के विकास और जनहित के एजेंडे के साथ सदन में जाएगी.
उत्तर प्रदेश Government के मंत्री नरेंद्र कश्यप ने से बातचीत में कहा कि मानसून सत्र प्रदेश के विकास और प्रगति के लिए बेहद महत्वपूर्ण साबित होगा. Government ने कई विकास परियोजनाओं को गति देने का निर्णय लिया है और इसके लिए अनुपूरक बजट लाकर आवश्यक वित्तीय प्रावधान किए जाएंगे.
विपक्ष की भूमिका पर टिप्पणी करते हुए नरेंद्र कश्यप ने कहा कि Samajwadi Party अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने में विफल रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष केवल जातिवाद, धर्म और Government के हर फैसले का विरोध करने की राजनीति कर रहा है. स्वस्थ लोकतंत्र में विपक्ष को रचनात्मक सुझाव देने चाहिए, लेकिन सपा केवल विरोध के लिए विरोध कर रही है. उन्होंने कहा कि विपक्ष का रवैया बेहद गलत है. प्रदेश की जनता वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी को सत्ता सौंपेगी.
Samajwadi Party द्वारा मानसून सत्र की अवधि कम रखने के आरोपों पर मंत्री ने कहा कि सपा को पहले अपने शासनकाल का रिकॉर्ड देखना चाहिए. तुलनात्मक अध्ययन करने पर स्पष्ट हो जाएगा कि भाजपा Government के दौरान सदन पहले की तुलना में अधिक दिनों तक चला है. उन्होंने आरोप लगाया कि Samajwadi Party के विधायक अक्सर सदन की कार्यवाही को बाधित करने का प्रयास करते हैं और जाति तथा धर्म के मुद्दों को उठाकर विकास से जुड़े विषयों से ध्यान भटकाते हैं. उन्होंने कहा कि Government सदन का पूरा उपयोग प्रदेश के हित में कानून बनाने और विकास योजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए करेगी.
नरेंद्र कश्यप ने संसद और विधानमंडलों में विपक्ष के व्यवहार पर भी सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि Lok Sabha, राज्यसभा, विधानसभा और विधान परिषद, सभी जगह विपक्ष हंगामा करता है. विपक्ष ने लोकतांत्रिक चर्चा के बजाय व्यवधान पैदा करने की परंपरा शुरू कर दी है. Prime Minister Narendra Modi और Chief Minister योगी आदित्यनाथ देश और प्रदेश के हित में नए कानून और विकास योजनाएं लाने का प्रयास करते हैं, लेकिन विपक्ष सदन की कार्यवाही बाधित कर इन प्रयासों में रुकावट डालने की कोशिश करता है.
पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव पर हुए हमले के सवाल पर नरेंद्र कश्यप ने कहा कि संसद देश के महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा का पवित्र मंच है. वहां संत का वेश धारण कर प्रदर्शन करना और भगवान राम की फोटो किसी के चरणों में ले जाना संत समाज और सनातन परंपरा का अपमान है. ऐसे कृत्यों पर सनातनी समाज अपनी प्रतिक्रिया अवश्य देगा.
उत्तर प्रदेश Government के मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने भी Samajwadi Party पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास जनता से जुड़े मुद्दे नहीं बचे हैं, इसलिए वह लगातार राम मंदिर और धार्मिक विषयों पर राजनीति कर रहा है. उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने अतीत में रामभक्तों पर लाठियां चलवाईं और भगवान राम के अस्तित्व पर सवाल उठाए, वही आज सनातन संस्कृति की बात कर रहे हैं.
–
पीआईएम/एबीएम
Skip to content