
New Delhi, 4 जून . राजधानी दिल्ली के नबी करीम इलाके में स्थित घर में Thursday सुबह एलपीजी सिलेंडर में आग लग जाने से चार लोग झुलस गए. सभी घायलों को तुरंत राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है.
Police के अनुसार, Thursday सुबह करीब 9:29 बजे Police कंट्रोल रूम को अमरपुरी, नबी करीम स्थित हाउस नंबर ए-88 से सिलेंडर में आग लगने की सूचना मिली. Police तुरंत मौके पर पहुंची. घटना एक छोटे से 4×6 फीट के कमरे में हुई, जहां सरिता चाय, दाल-चावल और साधारण भोजन बनाकर बेचने का काम करती थीं.
Police जांच में पता चला कि सरिता के कहने पर कृष्णा नामक व्यक्ति पुराना एलपीजी सिलेंडर बदल रहा था. रेगुलेटर खोलते समय अचानक गैस लीक हो गई और उसमें आग लग गई. इस दौरान आग तेजी से फैल गई.
इस घटना में कुल चार लोग घायल हुए. इनमें सरिता (35) , कृष्णा (37) और चाय पीने के लिए वहां मौजूद अजय (19) और जाफिर (35) नामक राहगीर शामिल हैं. मौके पर पहुंची Police और स्थानीय लोगों ने उन्हें वहां से निकाला और आरएमएल अस्पताल पहुंचाया.
Police के अनुसार, यह दुर्घटना एलपीजी सिलेंडर बदलते समय सुरक्षा मानकों की अनदेखी के कारण हो सकती है. रेगुलेटर खोलने से पहले मुख्य वाल्व बंद न करने या गैस लीक होने पर तुरंत सावधानी न बरतने से यह हादसा हुआ.
नबी करीम इलाका घनी आबादी वाला है और यहां छोटे-छोटे खाने-पीने के ठेले और ढाबे आम हैं. ऐसे में एलपीजी सिलेंडरों का इस्तेमाल काफी होता है. स्थानीय लोगों ने कहा कि इस तरह की घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं, लेकिन सुरक्षा को लेकर अभी भी लापरवाही बरती जा रही है.
नबी करीम Police स्टेशन ने मामले की जांच शुरू कर दी है. Police ने लोगों से अपील की है कि सिलेंडर बदलते समय हमेशा सुरक्षा मानकों का पालन करें.
–
एससीएच/
Skip to content