जीवन त्याग, संघर्ष और सत्यनिष्ठा की अद्भुत मिसाल ‘लोकनायक जयप्रकाश नारायण’: सम्राट चौधरी

New Delhi, 5 जून . बिहार के Chief Minister सम्राट चौधरी ने संपूर्ण क्रांति दिवस के मौके पर लोकनायक जयप्रकाश नारायण को याद करते हुए कहा कि वे जीवन त्याग, संघर्ष और सत्यनिष्ठा की अद्भुत मिसाल थे.

सीएम सम्राट चौधरी ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि संपूर्ण क्रांति दिवस के अवसर पर हम उस महान विचारधारा, जन-आंदोलन और लोकतांत्रिक चेतना को नमन करते हैं, जिन्होंने देश की राजनीति और समाज को नई दिशा दी. संपूर्ण क्रांति के प्रणेता, India रत्न, प्रखर स्वतंत्रता सेनानी एवं जन-जन के प्रेरणास्रोत लोकनायक जयप्रकाश नारायण को कोटि-कोटि नमन. उनका जीवन त्याग, संघर्ष और सत्यनिष्ठा की अद्भुत मिसाल है, जो सदैव राष्ट्र को जागरूक और प्रेरित करती रहेगी.

पूर्व सीएम नीतीश कुमार ने लिखा कि संपूर्ण क्रांति दिवस के अवसर पर संपूर्ण क्रांति के महानायक एवं महान स्वतंत्रता सेनानी लोकनायक जयप्रकाश नारायण को सादर नमन.

बिहार Government में मंत्री विजय सिन्हा ने लिखा कि लोकनायक जयप्रकाश नारायण की ओर से 5 जून 1974 को प्रारंभ किया गया संपूर्ण क्रांति आंदोलन भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय है. यह आंदोलन समाज के पिछड़े, शोषित एवं वंचित वर्गों के अधिकारों की रक्षा, सामाजिक न्याय की स्थापना तथा Political, सामाजिक एवं आर्थिक व्यवस्था में सकारात्मक एवं व्यापक परिवर्तन के उद्देश्य से प्रारंभ किया गया था. संपूर्ण क्रांति केवल सत्ता परिवर्तन का आह्वान नहीं था, बल्कि व्यवस्था परिवर्तन का संकल्प था, जिसने देश में लोकतांत्रिक मूल्यों, जनभागीदारी एवं सामाजिक चेतना को नई दिशा प्रदान की. संपूर्ण क्रांति दिवस पर लोकनायक जयप्रकाश नारायण के विचारों एवं आदर्शों को नमन करते हुए, एक समतामूलक, न्यायपूर्ण एवं सशक्त India के निर्माण हेतु संकल्प लें.

जदयू सांसद संजय झा ने लिखा कि भारतीय राजनीति के युग पुरुष, लोकतंत्र को कांग्रेस की तानाशाही सत्ता से बचाने के लिए 5 जून 1974 को गांधी मैदान, Patna से संपूर्ण क्रांति का बिगुल फूंकने वाले महान समाजवादी नेता, India रत्न, लोकनायक जयप्रकाश नारायण को संपूर्ण क्रांति दिवस के अवसर पर सादर नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि. आपके विचार और जीवन आदर्श हम जदयू कार्यकर्ताओं को सदैव प्रेरित करते रहेंगे.

बिहार जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने लिखा कि संपूर्ण क्रांति दिवस के अवसर पर संपूर्ण क्रांति के महानायक, महान स्वतंत्रता सेनानी ‘लोकनायक’ जयप्रकाश नारायण को सादर नमन. लोकनायक जेपी ने अपने जीवन में लोकतंत्र की रक्षा, सामाजिक न्याय एवं भ्रष्टाचार के विरुद्ध जन-जागरण का जो अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया, वह आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत है.

डीकेएम/एएस