
पुणे, 3 अगस्त . पुणे अग्निशमन दल के जवानों ने Monday को अपनी सूझबूझ, हिम्मत और त्वरित कार्रवाई की बदौलत उफनती नदी में फंसे एक युवक को सुरक्षित बाहर निकालने में बड़ी कामयाबी हासिल की, जिसके लिए उनकी जमकर तारीफ की जा रही है.
दरअसल, तेज बहाव वाली नदी के बीच एक खंभे से लटककर अपनी जान बचाने की कोशिश कर रहे 25 वर्षीय युवक को पुणे अग्निशमन दल के जवानों ने सूझबूझ, साहस और त्वरित कार्रवाई से सुरक्षित बाहर निकाल लिया. इस रेस्क्यू को देखकर मौके पर मौजूद लोगों ने तालियां बजाकर जवानों का अभिनंदन किया.
यह घटना Monday शाम करीब 4 बजे की है, जब पुणे के गरवारे पुल के नीचे एक युवक के नदी के तेज बहाव में फंसने की सूचना अग्निशमन दल के नियंत्रण कक्ष को मिली. सूचना मिलते ही एरंडवणा अग्निशमन केंद्र की टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई.
मौके पर पहुंचने पर जवानों ने देखा कि युवक नदी के बीचोंबीच तेज बहाव में एक खंभे को पकड़कर किसी तरह अपनी जान बचाने के लिए खड़ा है और बेहद डरा हुआ है. स्थिति की गंभीरता को समझते हुए, जवान बिना समय गंवाए लाइफ जैकेट, लाइफ रिंग और रस्सी लेकर पानी में उतरे. उन्होंने पहले युवक का हौसला बढ़ाया, फिर उसकी कमर में सुरक्षा रस्सी बांधकर और लाइफ जैकेट पहनाकर सावधानीपूर्वक उसे सुरक्षित नदी के किनारे तक ले आए.
बचाए गए युवक की पहचान सागर आगाव (25), निवासी कर्वेनगर के रूप में हुई है. सुरक्षित बाहर निकलते ही युवक ने राहत की सांस ली, जबकि वहां मौजूद लोगों ने जवानों के साहस और कर्तव्यनिष्ठा की जमकर सराहना की.
इस सफल बचाव अभियान में चालक महेश पांगारकर तथा जवान सचिन आयवळे, आशुतोष पिंगळे, सागर मुंढे, कमलेश माने, राहुल वाघमोडे और निलेश पाटिल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. उनके साहस और तत्परता की बदौलत एक अनमोल जिंदगी बचाई जा सकी.
–
डीके/एबीएम
Skip to content