अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर उपराज्यपाल मनोज सिन्हा का संदेश, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का किया आह्वान

श्रीनगर, 20 जून . जम्मू-कश्मीर के उपGovernor मनोज सिन्हा ने 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया है. उन्होंने कहा कि योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है, बल्कि मानसिक संतुलन और समग्र कल्याण की दिशा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है.

अपने संदेश में उपGovernor ने कहा कि 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर वह सभी नागरिकों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हैं. उन्होंने लोगों से योग दिवस के अवसर पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से भाग लेने और स्वस्थ जीवनशैली की दिशा में कदम बढ़ाने की अपील की.

उपGovernor ने बताया कि इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम ‘स्वस्थ उम्र बढ़ने के लिए योग’ रखी गई है. यह विषय जीवन के हर चरण में स्वास्थ्य और सक्रियता बनाए रखने के महत्व को रेखांकित करता है. उन्होंने कहा कि योग India की प्राचीन सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत का अमूल्य उपहार है, जिसने पूरी दुनिया को स्वस्थ और संतुलित जीवन जीने का मार्ग दिखाया है.

उन्होंने कहा कि योग मन और शरीर के बीच सामंजस्य स्थापित करता है तथा व्यक्ति को मानसिक शांति, आत्मविश्वास और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करता है. इसके साथ ही योग मानव और प्रकृति के बीच गहरे संबंध को भी मजबूत बनाता है और जीवन को अधिक संतुलित एवं खुशहाल बनाने में सहायक होता है.

वहीं, जम्मू-कश्मीर लोक भवन में पश्चिम बंगाल का स्थापना दिवस मनाया गया. इस मौके पर, उपGovernor मनोज सिन्हा ने पश्चिम बंगाल के लोगों को बधाई और शुभकामनाएं दीं. उन्होंने India की आजादी की लड़ाई, साहित्य, कला, संगीत, विज्ञान और राष्ट्र-निर्माण में पश्चिम बंगाल के बड़े योगदान का जिक्र किया.

उन्होंने युवाओं से राज्य की महान हस्तियों से प्रेरणा लेने और एक मजबूत, समृद्ध और विकसित India बनाने में योगदान देने का आह्वान किया और कहा, “यह राज्य विकास और तरक्की की नई ऊंचाइयां हासिल करता रहे.”

एससीएच/डीएससी