जम्मू-कश्मीर : बच्ची की निर्मम हत्या पर उपराज्यपाल ने जताया दुख, बोले-दोषियों को सजा जरूर मिलेगी

श्रीनगर, 25 मई . जम्मू-कश्मीर के उपGovernor मनोज सिन्हा ने Sunday को मध्य कश्मीर के बडगाम जिले में एक बच्ची की निर्मम हत्या की कड़ी निंदा करते हुए इस घटना को जघन्य अपराध बताया. इसके साथ ही उन्होंने Police को समयबद्ध और गहन जांच सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

उपGovernor ने Police महानिदेशक और वरिष्ठ अधिकारियों से बात कर मामले की गहन जांच सुनिश्चित करने के लिए सख्त निर्देश दिए. उन्होंने आश्वासन दिया कि इस जघन्य अपराध के लिए जिम्मेदार लोगों को सजा जरूर मिलेगी. उपGovernor ने इस कठिन घड़ी में पीड़ित परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना और एकजुटता व्यक्त की.

गौरतलब है कि बडगाम जिले में 12 वर्षीय लड़की Saturday को लापता हो गई थी. लड़की के लापता होने की रिपोर्ट Saturday शाम को दर्ज की गई थी. Police को उसका शव Sunday को बडगाम के गालवानपोरा इलाके में उसके घर से महज 200 मीटर की दूरी पर मिला. बडगाम के एसएसपी हरिप्रसाद के.के. के मुताबिक, नाबालिग बच्ची के अपहरण का मामला दर्ज किया गया था और उसकी तलाश में अभियान चलाया गया. इसी दौरान Sunday सुबह उसका शव बरामद हुआ. शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. शुरुआती जांच में यह मामला दुष्कर्म और हत्या का प्रतीत हो रहा है. यह जघन्य अपराध ऐसे समय में हुआ है, जब कश्मीर घाटी में मुसलमानों के पवित्र त्योहार ईद-उल-अजहा यानी बकरीद की तैयारियां चल रही हैं.

जम्मू-कश्मीर के Chief Minister उमर अब्दुल्ला ने नाबालिग बच्ची की हत्या पर दुख जताते हुए कहा कि यह घटना बेहद चौंकाने वाली और दर्दनाक है. उन्होंने इस क्रूर घटना की निंदा करते हुए पीड़ित परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं. उमर अब्दुल्ला ने कहा कि उनकी Government दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए जांच एजेंसियों को हरसंभव सहयोग देगी.

वरिष्ठ धार्मिक नेता मीरवाइज उमर फारूक ने भी इस घटना पर दुख व्यक्त किया. उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि बडगाम में 12 साल की एक लड़की की दुखद मौत से उनका दिल टूट गया है और वे बेहद परेशान हैं.

ओपी/एएस