कार्यकाल की लंबाई मायने नहीं रखती, शासन की गहराई मायने रखती: मनोज झा

New Delhi, 10 जून . पीएम मोदी के India के सबसे लंबे समय तक Prime Minister रहने का रिकॉर्ड बनाने पर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने तंज कसा. उन्होंने कहा कि कार्यकाल की लंबाई मायने नहीं रखती, शासन की गहराई मायने रखती.

मीडिया से बातचीत के दौरान राजद सांसद ने कहा कि मैंने इस पर एक बहुत लंबा लेख लिखा है. कार्यकाल की लंबाई मायने नहीं रखती; शासन की गहराई मायने रखती है. नेहरू ने हर व्यक्ति के जीवन को छुआ, जबकि पीएम मोदी ने लोगों को सिर्फ परेशान किया. अगर आप सिर्फ कार्यकाल की लंबाई से मापेंगे, तो इसका कोई मतलब नहीं होगा. गहराई और विस्तार को देखिए.

उन्होंने पूर्व Chief Minister राबड़ी देवी और लालू प्रसाद यादव की जेएड प्लस सुरक्षा हटाए जाने पर कहा कि खतरे का आकलन करने का एक तरीका है और समय-समय पर इसकी समीक्षा की जाती है. खतरे का क्या आकलन किया गया और किस आधार पर यह फैसला लिया गया? ऐसे लोग भी हैं जिन्हें कोई साफ खतरा नहीं है, फिर भी उनके पास 50 सुरक्षाकर्मी हैं. लेकिन जिन लोगों ने सालों तक अलग-अलग पदों पर रहते हुए ऐसे फैसले लिए जिनसे खतरा पैदा हो सकता था, उनकी सुरक्षा हटा ली गई है.”

बिहार Government में मंत्री निशांत कुमार के बारे में राजद नेताओं की टिप्पणियों पर सांसद मनोज झा ने कहा कि हमें किसी व्यक्ति की योग्यता या शारीरिक बनावट पर ध्यान नहीं देना चाहिए. हमारा ध्यान इस बात पर होना चाहिए कि हम अपनी जिम्मेदारियां कितनी अच्छी तरह निभा रहे हैं.

दूसरी ओर, पीएम मोदी के India के सबसे लंबे समय तक Prime Minister रहने पर शिवसेना (यूबीटी) नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि मैं Prime Minister को पद पर 12 साल पूरे करने पर बधाई देना चाहती हूं. उन्होंने अपने पहले दो कार्यकाल में साधारण बहुमत हासिल किया था और अब वे एनडीए गठबंधन के समर्थन से अपने तीसरे कार्यकाल में Government चला रहे हैं. मैं उन्हें जवाहरलाल नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ने पर भी बधाई देना चाहती हूं. लेकिन, मैं यह भी चाहती हूं कि उन्होंने जो वादे देश की जनता से किए, उसे भी पूरा करे.

कांग्रेस सांसद कुमारी शैलजा ने कहा कि पूर्व पीएम पंडित जवाहरलाल नेहरू ने देश को अच्छी-अच्छी संस्थाएं देकर मजबूत नींव दी, लेकिन भाजपा उन्हें नीचा दिखाकर नकारात्मक माहौल बना रही है, जबकि हमें सकारात्मक सोच और सभी धर्मों के लोगों के विकास से देश आगे बढ़ाना चाहिए.

डीकेएम/डीएससी