
नागपुर, 11 जून . बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के राज्यसभा सांसद रामजी गौतम ने कांग्रेस की राज्यसभा उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन के नामांकन खारिज किए जाने के मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उनके लिए कानूनी रास्ते खुले हुए हैं और यदि वे चाहें तो Supreme Court का दरवाजा खटखटा सकती हैं.
उन्होंने कहा कि इस मामले में जो जानकारी सामने आई है, उसके अनुसार उनके खिलाफ कोई मामला या First Information Report दर्ज होने की बात कही जा रही है और नामांकन के दौरान दाखिल किए जाने वाले शपथपत्र (एफिडेविट) में सभी जानकारियां देना आवश्यक होता है. उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह तकनीकी और कानूनी विषय है, जिस पर अंतिम निर्णय अदालत को ही लेना है. रामजी गौतम ने कहा कि राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप चलते रहते हैं और अब मामला न्यायिक प्रक्रिया की ओर बढ़ चुका है, इसलिए सभी की नजर Supreme Court के संभावित फैसले पर रहेगी.
मोदी Government के 12 वर्षों पूर्ण होने पर जवाहरलाल नेहरू से तुलना पर उन्होंने कहा कि किसी भी नेता की दूसरे नेता से तुलना करना उचित नहीं है, लेकिन उनका मानना है कि पिछले 12 वर्षों के दौरान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा है. उन्होंने हाल की कुछ समुद्री घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि भारतीय क्रू से जुड़े मामलों ने कई सवाल खड़े किए हैं. उनके अनुसार, यदि लगातार ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं तो विदेश नीति और अंतरराष्ट्रीय संबंधों को लेकर गंभीर समीक्षा की आवश्यकता है. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि India की विदेश नीति में अमेरिका पर बढ़ती निर्भरता भविष्य में देश के लिए चुनौती बन सकती है.
उत्तर प्रदेश की राजनीति और 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर पूछे गए सवाल पर रामजी गौतम ने स्पष्ट कहा कि बसपा किसी भी Political गठबंधन का हिस्सा नहीं बनेगी और अपने दम पर चुनाव लड़ेगी. उन्होंने कहा कि पार्टी का सबसे बड़ा गठबंधन समाज के साथ है और वह समाज के सभी वर्गों को जोड़ने का प्रयास कर रही है. उनका दावा है कि प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है और उसने विभिन्न Governmentों को आजमा लिया है, लेकिन अपेक्षित राहत नहीं मिली है.
उन्होंने राज्य की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि आम लोगों, विशेषकर गरीब और कमजोर वर्गों में असुरक्षा की भावना बढ़ी है. उन्होंने आरोप लगाया कि बुलडोजर कार्रवाई का इस्तेमाल चुनिंदा तरीके से किया जा रहा है, जबकि बड़े अपराधियों और प्रभावशाली लोगों के खिलाफ समान कार्रवाई दिखाई नहीं देती. उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता इन मुद्दों को समझ रही है और आगामी चुनाव में इसका असर देखने को मिलेगा.
रामजी गौतम ने विश्वास जताया कि बसपा प्रमुख मायावती के नेतृत्व में पार्टी फिर से मजबूत वापसी करेगी. उन्होंने कहा कि गांवों और कस्बों में पार्टी के पक्ष में माहौल बन रहा है और बड़ी संख्या में लोग मायावती को एक बार फिर Chief Minister के रूप में देखना चाहते हैं. उनके अनुसार, बसपा सामाजिक न्याय, सर्वजन हित और मजबूत प्रशासन के मुद्दों को लेकर जनता के बीच जा रही है और 2027 के चुनाव में पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरेगी.
–
पीआईएम/डीकेपी
Skip to content