
वॉशिंगटन, 21 जुलाई . President डोनाल्ड ट्रंप ने Tuesday को कहा कि लेबनान भविष्य में अब्राहम अकॉर्ड्स का हिस्सा बन सकता है. इससे संकेत मिलता है कि उनका प्रशासन अमेरिका की मदद से बने इन सामान्य संबंधों वाले समझौतों का विस्तार करना चाहता है, भले ही लेबनान और इजरायल के बीच कई दशकों से तनाव रहा है.
व्हाइट हाउस में लेबनान के President जोसेफ आउन से मुलाकात के बाद पत्रकारों से बात के दौरान जब उनसे लेबनान के उन कानूनों के बारे में पूछा गया, जिनमें इजरायल से संपर्क पर रोक है, तो उन्होंने कहा कि वह इस मुद्दे को लेबनान के President जोसेफ आउन के साथ उठाएंगे.
ट्रंप ने कहा कि अब्राहम अकॉर्ड्स मेरे विचार से एक बड़ी सफलता रही है. मुझे लगता है कि जल्द ही कई और देश इसमें शामिल होते नजर आएंगे. उन्होंने कहा कि हाल के क्षेत्रीय संघर्षों के बावजूद ये समझौते मजबूत बने रहे हैं. ये समझौते बहुत सफल रहे हैं. इस संघर्ष के समय में भी कोई देश इससे बाहर नहीं हुआ. उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि लेबनान की इसमें एक महत्वपूर्ण भूमिका हो सकती है.
वहीं, लेबनान के President जोसेफ आउन ने सीधे तौर पर अब्राहम अकॉर्ड्स का जिक्र नहीं किया, लेकिन उन्होंने इजरायल के साथ हाल में हुए समझौते के ढांचे पर बात करते हुए कहा कि इसका अंतिम लक्ष्य लेबनान और इजरायल के बीच दुश्मनी की स्थिति को हमेशा के लिए खत्म करना है.
आउन ने इसे ‘एक ऐतिहासिक उपलब्धि’ बताया और कहा कि दोनों नेताओं की सोच क्षेत्र में शांति और स्थिरता लाने को लेकर एक जैसी है. उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि लेबनान और पूरा क्षेत्र स्थिर और सुरक्षित बने.
ट्रंप ने उम्मीद जताई कि अमेरिका और लेबनान के बीच बेहतर संबंध सिर्फ सुरक्षा तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि व्यापार और अन्य क्षेत्रों में भी बढ़ेंगे.
जब उनसे पूछा गया कि क्या दोनों देशों के बीच सीधी व्यावसायिक उड़ानें फिर शुरू हो सकती हैं, तो उन्होंने कहा, “मैं इसे पूरी तरह संभव मानता हूं.”
दक्षिणी लेबनान में इजरायली सैनिकों की गतिविधियों पर ट्रंप ने कहा कि सेना ‘वापसी की प्रक्रिया में है’ और लेबनानी सशस्त्र बलों को मजबूत करने के लिए बातचीत जारी रहेगी. इसके लिए हमारे पास पहले से ही कुछ ठोस योजनाएं तैयार हैं.
–
एवाई/डीकेपी
Skip to content