
बेरूत, 6 जून . लेबनान के President जोसेफ औन ने अमेरिका के साथ बातचीत में लेबनान का इस्तेमाल ‘मोल-भाव के मोहरे’ के रूप में करने के लिए ईरान की कड़ी आलोचना की है. साथ ही, उन्होंने हिज्बुल्लाह के महासचिव नईम कासिम की भी आलोचना करते हुए कहा कि लेबनान के लोग युद्ध से थक चुके हैं और शांति से जीने के हकदार हैं.
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, औन ने सीएनएन की मुख्य इंटरनेशनल एंकर क्रिस्टियन अमनपोर को दिए एक इंटरव्यू में यह बातें कहीं. यह इंटरव्यू Friday (स्थानीय समय) को लेबनान के President कार्यालय की ओर से जारी किया गया.
Thursday को ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने एक बयान में कहा कि अमेरिका और इजराइल के साथ 8 अप्रैल को हुए समझौते को स्वीकार करने के लिए ईरान की मुख्य शर्त लेबनान समेत सभी मोर्चों पर पूर्ण युद्धविराम थी.
इंटरव्यू में औन ने कहा, “यह आपका देश नहीं है, यह हमारा देश है. यह स्वीकार्य नहीं है कि क्षेत्रीय शक्तियां अपने हितों के लिए लेबनान का इस्तेमाल करें, जबकि आम लेबनानी नागरिक संघर्ष के कारण मौत, विस्थापन और तबाही झेलते रहें.”
लेबनान के President ने इस बात पर जोर दिया कि कि लेबनान और इजराइल के बीच चल रहे संघर्ष को खत्म करने का एकमात्र व्यावहारिक तरीका बातचीत ही है. उन्होंने कहा कि लेबनान की Government और प्रशासन को हिज्बुल्लाह के मुद्दे का समाधान घरेलू स्तर पर करना होगा. इसके लिए समूह की सशस्त्र मौजूदगी के मूल कारणों पर ध्यान देना होगा, जिनमें लेबनानी क्षेत्रों से इजराइली वापसी और संघर्ष का अंत शामिल है.
औन ने कहा कि सभी समुदायों और क्षेत्रों के अधिकांश लेबनानी नागरिक दशकों से चले आ रहे संघर्ष से थक चुके हैं.
कासिम के बयानों पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा, “वे लेबनान के लोग हैं, न कि नईम कासिम के लोग.” कासिम ने इस समझौते का विरोध किया था और सड़क पर विरोध-प्रदर्शन के जरिए Government गिराने की धमकी दी थी.
इसके अलावा, Friday को दक्षिणी लेबनान में इजराइली हवाई हमलों और ड्रोन हमलों में कम से कम 13 लोग मारे गए और 15 अन्य घायल हो गए. लेबनान की नेशनल न्यूज एजेंसी (एनएनए) के अनुसार, इन हमलों में कम से कम आठ कस्बों को निशाना बनाया गया, जिनमें डुएइर, हब्बूश और बुर्ज कलाउइयाह शामिल हैं.
टायर जिले में जबल आमेल अस्पताल के पास हवाई हमले में बैंक वाली एक इमारत नष्ट हो गई और 12 आम नागरिक घायल हो गए.
वहीं, हिज्बुल्लाह ने कहा कि उसके लड़ाकों ने शकिफ (ब्यूफोर्ट) कैसल और दूसरे इलाकों के पास इजराइली सैनिकों और गाड़ियों के ठिकानों को निशाना बनाया. Friday देर रात लेबनान के पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी ऑपरेशन्स सेंटर ने एक बयान में कहा कि जेबदीन शहर पर इजराइली हवाई हमले में पांच लोगों की मौत और दो लोग घायल हो गई. मरने वालों में एक महिला और मेडिकल स्टाफ का एक सदस्य शामिल था.
लेबनान के पब्लिक हेल्थ मिनिस्ट्री के इमरजेंसी ऑपरेशन्स सेंटर के अनुसार, 2 मार्च से इजराइली हमलों में मरने वालों की कुल संख्या 3,558 और घायल होने वालों की संख्या 10,870 हो गई है. इजराइल डिफेंस फोर्सेज (आईडीएफ) ने एक बयान में कहा कि उसने Friday को दक्षिणी लेबनान में हिज़्बुल्लाह के दो चरमपंथियों को मार गिराया.
सेना के मुताबिक, दोनों व्यक्ति ‘सायेरेट गिवती’ (आईडीएफ की विशेष टोही एवं स्पेशल ऑपरेशन यूनिट) के सैनिकों के साथ हुई एक पिछली मुठभेड़ में शामिल थे. उस घटना में इजरायल का एक अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गया था, जबकि ‘सायेरेट गिवती’ के कमांडर को मामूली चोटें आई थीं.
बयान में कहा गया कि बाद में आईडीएफ ने इलाके में तलाशी अभियान चलाकर घटना में शामिल दोनों व्यक्तियों का पता लगाया और उन्हें मार गिराया. साथ ही, क्षेत्र में हिज्बुल्लाह के अन्य बुनियादी ढांचों को भी निशाना बनाया गया.
–
/एएस
Skip to content