लेबनानी राष्ट्रपति ने अमेरिकी विदेश मंत्री से कहा ‘सीजफायर के बिना इजरायल से बात नहीं’

बेरूत/तेल अवीव, 16 अप्रैल . लेबनान के President जोसेफ आउन ने अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो से बातचीत में स्पष्ट किया कि अगर लेबनान में सीजफायर का ऐलान इजरायली Prime Minister बेंजामिन नेतन्याहू नहीं करेंगे तो बातचीत आगे नहीं बढ़ेगी.

लेबनान के न्यूज आउटलेट एलबीसीआई के अनुसार, आउन ने मार्को रुबियो से स्पष्ट कहा कि वह नेतन्याहू से बात नहीं करेंगे.

इससे पहले लेबनान के अल-जदीद ने Thursday को दावा किया कि दोनों देशों के बीच सीजफायर को लेकर आउन, नेतन्याहू और रुबियो के बीच ट्राईलेटरल (त्रिपक्षीय) फोन कॉल अरेंज करने की कोशिशें चल रही हैं.

Wednesday रात, अमेरिकी President डोनाल्ड ट्रंप ने भी ट्रुथ सोशल पर इसकी जानकारी दी थी, जिसमें बताया गया कि इजरायल और लेबनान के नेताओं के बीच एक कॉल होगी, लेकिन सुबह आउन ने कहा कि सीजफायर बातचीत के लिए एक “नेचुरल स्टार्टिंग पॉइंट” (शुरुआती बिंदु) होगा. इजरायल ईरान के सहयोगी लेबनानी चरमपंथी गुट हिज्बुल्लाह के साथ अपने झगड़े में सीजफायर के लिए राजी नहीं था.

इस बीच, इजरायली मीडिया ने दावा किया कि इजरायल शाम 7 बजे (स्थानीय समयानुसार) सीजफायर कर देगा. इजरायली मीडिया आउटलेट हारेत्ज की रिपोर्ट है कि सेना को Thursday रात से लेबनान में सीजफायर की तैयारी करने के आदेश मिले हैं. हालांकि आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं की गई है.

हालांकि Thursday को भी इजरायल की ओर से दक्षिण लेबनान में हमले जारी रहे. हवाई हमले के बाद यहां का कासमियेह पुल पूरी तरह तबाह हो गया. कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें पुल के ढांचे के टूटकर बिखरने और इलाके में भारी तबाही देखी जा सकती है.

तस्वीरों में पुल के बड़े हिस्से को ढहते और कंक्रीट के टुकड़ों को नदी में गिरते देखा जा सकता है. इस वजह से इलाके में कनेक्टिविटी पूरी तरह टूट गई है. यह पुल टायर और सिडोन के बीच अहम रास्ता था.

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इजरायली विमानों ने पुल पर लगातार दो हवाई हमले किए, जिससे यह पूरी तरह ध्वस्त हो गया. तस्वीरों में आसपास के इलाके में भी नुकसान के संकेत दिख रहे हैं, मलबा फैला हुआ है और पुल का ढांचा ढहा हुआ दिख रहा है.

केआर/