
Mumbai , 18 अगस्त . भोजपुरी Actress अंजना सिंह इन दिनों अपनी आध्यात्मिक यात्रा में व्यस्त हैं. ओंकारेश्वर में अपनी यात्रा खत्म करने के बाद अब वे वृंदावन दर्शन करने के लिए गई हैं. इस यात्रा में उनके साथ और कोई नहीं है, इस पर Actress ने बताया कि प्रभु के गुण गाने के लिए किसी के साथ की जरूरत नहीं पड़ती.
Actress ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वे वृंदावन की गलियों से गुजर कर बांके बिहारी के दर्शन करने जा रही हैं. वीडियो में Actress बिहारी जी की भक्ति में मग्न नजर आ रही हैं.
Actress ने अपनी इस पोस्ट के जरिए बताया कि वृंदावन अकेले जाने पर जोर दिया. उन्होंने लिखा, “वृंदावन अकेले भी जाया जा सकता है, बुराई को छोड़कर, प्रभु के गुण गाए जा सकते हैं. बोलिए बांके बिहारी लाल की जय.”
उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में वृंदावन धाम में स्थित ‘श्री बांके बिहारी मंदिर’ भगवान कृष्ण को समर्पित एक अत्यंत प्रसिद्ध और पवित्र मंदिर है. स्वामी हरिदास द्वारा स्थापित इस मंदिर की त्रिभंग मुद्रा वाली मूर्ति अद्भुत है, जहां ठाकुर जी की सेवा एक छोटे बच्चे की तरह की जाती है.
मंदिर की खासियत है कि यहां पर बिहारी जी लगातार दर्शन नहीं देते हैं; मंदिर के पुरोहित बार-बार पर्दा खोलते और बंद करते रहते हैं. मंदिर की कोई मंगला आरती नहीं होती है. कहा जाता है कि सुबह भगवान को जगाना उचित नहीं माना जाता है, इसलिए यहां मंगल आरती नहीं होती है.
Rajasthan ी वास्तुकला शैली में निर्माण मंदिर परिसर में शंख या घंटियों का उपयोग नहीं किया जाता है.
Actress अंजना सिंह की बात करें, तो वे भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्रियों में शुमार हैं. पिछले कुछ सालों से Actress महिला प्रधान फिल्में बना रही हैं. निजी जीवन में उतार-चढ़ाव और कठिन दौर (तलाक के बाद का डिप्रेशन) का सामना करने के बाद उन्होंने दोबारा अभिनय की दुनिया में खुद को मजबूती से स्थापित किया है.
–
एनएस/एएस
Skip to content