छत्रपति शिवाजी महाराज राज्याभिषेक दिवस: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं

New Delhi, 6 जून . छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक दिवस के अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, Union Minister नितिन गडकरी, Maharashtra के उपChief Minister एकनाथ शिंदे, समेत कई नेताओं ने हिंदवी स्वराज्य के संस्थापक को श्रद्धांजलि अर्पित कर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं.

social media प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लिखा, “हिंदवी स्वराज्य के संस्थापक एवं धर्मध्वजरक्षक छत्रपति शिवाजी महाराज जी के राज्याभिषेक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं. स्वराज, स्वसंस्कृति और स्वधर्म के प्रति अटूट समर्पण और अदम्य साहस ने बाल शिवाजी को छत्रपति बनाया. अल्पायु में ही उन्होंने हिन्दवी स्वराज्य का संकल्प लिया और मुगलों को चुनौती दी.”

उन्होंने आगे कहा, “छत्रपति शिवाजी महाराज जी ने स्वाभिमान, सुशासन और राष्ट्ररक्षा के आदर्शों पर एक ऐसी शासन व्यवस्था खड़ी की, जिसने भारतीय जनमानस में नया आत्मविश्वास जगाया. उनका जीवन आज भी करोड़ों युवाओं को राष्ट्रभक्ति और सांस्कृतिक गौरव की प्रेरणा देता है.”

Union Minister नितिन गडकरी ने लिखा, “हिन्दवी स्वराज्य एवं आत्मनिर्भरता का प्रतीक शिवराज्याभिषेक दिवस की सभी को हार्दिक शुभकामनाएं. हिंदवी स्वराज्य के संस्थापक छत्रपति श्री शिवाजी महाराज को श्रद्धांजलि.”

बिहार के Chief Minister सम्राट चौधरी ने लिखा, “हिंदवी स्वराज के संस्थापक, अदम्य साहस, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति के प्रतीक वीर शिरोमणि छत्रपति शिवाजी महाराज जी के राज्याभिषेक दिवस ‘हिंदू साम्राज्य दिवस’ पर उन्हें कोटि-कोटि नमन. उनका जीवन हमें अन्याय के विरुद्ध संघर्ष, सुशासन और राष्ट्रहित के लिए समर्पित रहने की प्रेरणा देता है. आइए, उनके आदर्शों को आत्मसात कर एक सशक्त, समृद्ध और स्वाभिमानी India के निर्माण में अपना योगदान दें.”

BJP MP रवि किशन ने लिखा, “सभी देशवासियों को शिवराज्याभिषेक दिवस की शुभकामनाएं. शिवाजी महाराज ने धर्म, राष्ट्रीयता, न्याय और जनकल्याण के स्तम्भों पर सुशासन की स्थापना कर हिन्दवी स्वराज्य के निर्माण हेतु अपना सर्वस्व न्योछावर किया. उन्होंने मातृभूमि की रक्षा के लिए कठोर संघर्ष किए और आक्रांताओं के हौसले पस्त किए. छत्रपति शिवाजी महाराज की अमर गाथाएँ अनंतकाल तक भारतीय जनमानस को गौरवान्वित करती रहेंगी. जय भवानी, जय शिवाजी.”

Maharashtra भाजपा अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण ने लिखा, “इस दौर में ‘म्लेच्छ’ सम्राटों के बीच एक मराठा शासक, एक ‘छत्रपति’, का उदय कोई मामूली घटना नहीं थी. ‘शिवराज्याभिषेक सोहला’ (छत्रपति शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक समारोह) एक ऐतिहासिक दिन है, एक ऐसा दिन जिसने Maharashtra की धरती पर आत्म-सम्मान का वटवृक्ष रोपा, गुलामी के अंधेरे को दूर किया और संपूर्ण मराठी जनमानस को एक गौरवपूर्ण पहचान दिलाई.”

उन्होंने आगे कहा, “हिंदवी स्वराज्य के संस्थापक और अखंड India के आराध्य देव, छत्रपति शिवाजी महाराज के चरणों में कोटि-कोटि नमन! राज्याभिषेक समारोह के अवसर पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं.”

Maharashtra के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने लिखा, “अखंड Maharashtra के आराध्य देव श्रीमंत योगी छत्रपति शिवाजी महाराज को सादर नमन. शिव-राज्याभिषेक दिवस (छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक दिवस) के अवसर पर सभी शिव-भक्तों को हार्दिक शुभकामनाएं.”

Maharashtra Government में मंत्री संजय राठौर ने लिखा, “लोगों का राज्य, न्याय का राज्य, आत्म-सम्मान का राज्य. छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक ने हिंदवी स्वराज्य को संप्रभुता दी और आत्म-सम्मान, वीरता और अच्छे शासन से परिभाषित एक नया इतिहास बनाया. शिवराज्याभिषेक दिवस के अवसर पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं, एक ऐसा दिन जो हिंदवी स्वराज्य के शानदार इतिहास का गवाह है.”