
New Delhi, 1 जुलाई . Prime Minister Narendra Modi और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह सहित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेताओं ने ‘राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस’ के अवसर पर देश के चिकित्सा जगत को शुभकामनाएं दीं. इस मौके पर Prime Minister मोदी ने देश के स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे में सुधार का उल्लेख करते हुए कहा कि पिछले एक दशक में देश में मेडिकल कॉलेजों की संख्या में दोगुनी से अधिक बढ़ोतरी हुई है, जिससे चिकित्सा क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक युवाओं को बेहतर अवसर मिल रहे हैं
Prime Minister Narendra Modi ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर, हम अपने समर्पित डॉक्टरों को बधाई देते हैं, जिनकी कड़ी मेहनत, सेवा-भाव और प्रतिबद्धता India की स्वास्थ्य सेवा प्रणाली की रीढ़ हैं. अक्सर बेहद मुश्किल हालात में भी उनकी अथक कोशिशों ने अनगिनत लोगों का भरोसा और आभार जीता है.”
उन्होंने आगे लिखा कि पिछले दशक में, India ने अपने हेल्थकेयर इकोसिस्टम को मजबूत करने की दिशा में बड़ी प्रगति की है. मेडिकल कॉलेजों की संख्या दोगुनी से भी अधिक हो गई है, जबकि अंडरग्रेजुएट और पोस्टग्रेजुएट मेडिकल सीटों में काफी बढ़ोतरी हुई है. यह अभूतपूर्व विकास डॉक्टर बनने के इच्छुक लोगों के लिए बेहतर अवसर पैदा कर रहा है, एक मजबूत हेल्थकेयर वर्कफोर्स तैयार कर रहा है और यह सुनिश्चित कर रहा है कि देश के हर कोने तक अच्छी मेडिकल सुविधाएं पहुंचें.
पीएम ने लिखा ‘विकसित भारत’ के निर्माण की दिशा में आगे बढ़ते हुए, हमारे डॉक्टर प्रिवेंटिव हेल्थकेयर को बढ़ावा देने, मेडिकल रिसर्च को आगे बढ़ाने, इनोवेशन को अपनाने और सभी के लिए किफायती व सुलभ स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराने में अहम भूमिका निभाते रहेंगे.
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर सभी डॉक्टरों को शुभकामनाएं. अच्छी सेहत को बढ़ावा देने, इलाज करने और बेहतर जीवन शैली के बारे में जागरूकता फैलाने के प्रति आपका समर्पण और प्रतिबद्धता एक मजबूत और स्वस्थ समाज का आधार बनती है. यह दिन समाज की सेवा करने के आपके संकल्प को और मजबूत करे.”
Union Minister नितिन गडकरी ने लिखा, “राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस, हम India रत्न डॉ. बिधान चंद्र रॉय को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं, जिनका जीवन चिकित्सा के क्षेत्र में करुणा, सेवा और उत्कृष्टता का प्रतीक था. स्वास्थ्य सेवा, चिकित्सा शिक्षा और राष्ट्र-निर्माण में उनके अमूल्य योगदान पीढ़ियों को प्रेरित करते रहेंगे. इस अवसर पर, हम जीवन की रक्षा के प्रति सभी डॉक्टरों के अटूट समर्पण के लिए उनके प्रति अपना हार्दिक आभार भी व्यक्त करते हैं.”
Union Minister मनोहर लाल ने लिखा कि मशहूर डॉक्टर और स्वतंत्रता सेनानी, ‘India रत्न’ डॉ. बिधान चंद्र रॉय की जयंती पर, ‘राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस’ के अवसर पर सभी डॉक्टरों और हेल्थकेयर वर्कर्स को हार्दिक बधाई. एक स्वस्थ समाज के निर्माण में हमारे डॉक्टर साथियों की भूमिका बेहद अहम और सराहनीय है. मेरी दिली कामना है कि आप सभी जन-कल्याण की भावना के साथ मानवता की सेवा में निरंतर सक्रिय रहें.
पश्चिम बंगाल के Chief Minister सुवेंदु अधिकारी ने लिखा कि पश्चिम बंगाल के पूर्व Chief Minister और जाने-माने चिकित्सक डॉ. बिधान चंद्र रॉय को उनकी जयंती और पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि. निस्वार्थ जनसेवा और चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान की उनकी अद्वितीय विरासत पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.
उत्तर प्रदेश के उप Chief Minister केशव प्रसाद मौर्य ने लिखा प्रख्यात चिकित्सक, ‘भारतरत्न’ डॉ. बिधान चंद्र राय की जयंती एवं पुण्यतिथि पर उन्हें शत शत नमन! डॉ. बिधान चंद्र राय ने चिकित्सा सेवा, शिक्षा और जनकल्याण के क्षेत्र में अपने उत्कृष्ट योगदान से मानवता की सेवा का अनुपम आदर्श स्थापित किया. उनका समर्पित जीवन आज भी चिकित्सा जगत के लिए प्रेरणास्रोत है. राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर मानवता की सेवा में निरंतर समर्पित सभी चिकित्सकों को हार्दिक शुभकामनाएं!
–
एएस
Skip to content