
New Delhi, 29 जून . संत कबीर दास की जयंती के अवसर पर Union Minister नितिन गडकरी और बिहार के पूर्व Chief Minister नीतीश कुमार समेत देशभर के कई नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है.
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “संत कबीर दास जी के जयंती दिवस पर उन्हें कोटि-कोटि नमन. कबीर जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं.”
बिहार के पूर्व Chief Minister और राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार ने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “कबीर जयंती के अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं. संत कबीर हिंदी साहित्य के भक्ति काल के महान कवि थे. उन्होंने अपनी रचनाओं के माध्यम से अपने समय में समाज में व्याप्त कुरीतियों का विरोध किया. संत कबीर का जीवन दर्शन और उनकी काव्य रचना प्रेरणादायक है और हम सभी के लिए अनुकरणीय है.”
दिल्ली की Chief Minister रेखा गुप्ता संत कबीर दास की जयंती पर उन्हें नमन करते हुए ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “कबीर जी की अमर वाणी समाज को अंधविश्वास और आडंबरों से दूर रहकर सत्य, प्रेम, समानता और मानवीय मूल्यों के पथ पर चलने की प्रेरणा देती है. उनके विचार सदैव समाज में सद्भाव, समरसता और नैतिक मूल्यों को मजबूत करने का कार्य करते रहेंगे.”
इस अवसर पर Rajasthan के Chief Minister भजनलाल शर्मा ने संत कबीर दास को भक्ति आंदोलन का अग्रदूत और सामाजिक समरसता का प्रखर प्रवक्ता बताया. संत कबीर दास की जयंती पर उन्हें नमन करते हुए भजनलाल ने लिखा, “उनकी अमर वाणी और जीवन दर्शन ने समाज को सदैव समानता, सद्भाव और नैतिक मूल्यों के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी है. मानवता को सर्वोपरि मानने का उनका संदेश आज भी समरस एवं जागरूक समाज के निर्माण में पथप्रदर्शक है.”
बिहार के Chief Minister सम्राट चौधरी ने लिखा, “संत परंपरा के महान संत, समाज सुधारक और निर्गुण भक्ति धारा के प्रणेता संत कबीर दास जी की जयंती पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं. उनके दोहे, विचार और मानवता, समानता और सद्भाव का संदेश आज भी समाज को नई दिशा प्रदान करता है.”
–
डीसीएच/
Skip to content