बर्लिन प्राइड समारोह घटना पर दुनिया भर के नेताओं ने जताई एकजुटता, पीड़ितों के प्रति जताई संवेदना

पेरिस, 26 जुलाई . जर्मनी में हुए हमले के पीड़ितों के साथ एकजुटता जताते हुए दुनियाभर के नेताओं ने अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं. बर्लिन में एक बड़े प्राइड समारोह के दौरान एक कार भीड़ में घुस गई थी, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और 17 अन्य लोग घायल हो गए.

फ्रांस के President इमैनुएल मैक्रों ने Sunday को social media पर एक पोस्ट के जरिए पीड़ितों और उनके परिवारों के प्रति अपनी संवेदना और समर्थन जताया.

मैक्रों ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “बर्लिन में क्रिस्टोफर स्ट्रीट डे कार्यक्रम पर हुए इस घिनौने हमले से गहरा दुख हुआ है. हमारी संवेदनाएं पीड़ितों, उनके परिवारों और जर्मनी के लोगों के साथ हैं. नफरत और हिंसा के सामने हमारा जवाब हमेशा एकता, आजादी और मजबूती होगा.”

इटली की Prime Minister जॉर्ज‍िया मेलोनी ने भी हादसे को लेकर संवेदनाएं व्‍यक्‍त कीं.

मेलोनी ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म ‘एक्‍स’ पोस्‍ट पर ल‍िखा, ”मैं इटली Government की ओर से बर्लिन से आई इस दुखद खबर पर अपनी एकजुटता और गहरी संवेदना व्यक्त करती हूं. इटली हर तरह की नफरत और कट्टरपंथ की कड़ी निंदा करता है और इसका विरोध करता है. हम हर स्तर पर अपने नागरिकों की आजादी और सुरक्षा की रक्षा के लिए काम कर रहे हैं. हमारी संवेदनाएं पीड़ित के परिवार के साथ हैं और हम घायलों के जल्द ठीक होने की कामना करते हैं. हम जर्मनी और वहां के लोगों के साथ खड़े हैं.”

स्वीडन के Prime Minister उल्फ क्रिस्टर्सन ने कहा कि वह जर्मनी के लोगों और क्रिस्टोफर स्ट्रीट डे मनाने के लिए इकट्ठा हुए लोगों के साथ खड़े हैं.

उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा, “हमें बर्लिन में हुई इस भयानक घटना की चिंताजनक खबर मिली. मेरी संवेदनाएं प्रभावित लोगों और उनके परिवारों के साथ हैं. मैंने जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज से भी संपर्क किया है. स्वीडन जर्मनी के लोगों के साथ खड़ा है और उन सभी लोगों के साथ भी, जो क्रिस्टोफर स्ट्रीट डे और एक स्वतंत्र और खुले समाज के मूल्यों का जश्न मनाने के लिए वहां पहुंचे थे.”

यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने भी हमले के पीड़ितों के प्रति दुख जताया. उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को बिना किसी डर के जीने, प्यार करने और अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाने का अधिकार होना चाहिए.

उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा, “बर्लिन के क्रिस्टोफर स्ट्रीट डे परेड पर हुए हमले के पीड़ितों और उनके परिवारों व दोस्तों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं. सीएसडी आजादी, सम्मान और समानता का प्रतीक है, जो यूरोपीय संघ के मूल मूल्य हैं. हर व्यक्ति को बिना डर के जीने, प्यार करने और अपने अधिकारों के लिए खड़े होने का मौका मिलना चाहिए. हमारे समाज में नफरत और हिंसा की कोई जगह नहीं है. हम समुदाय के साथ मजबूती से खड़े हैं.”

Police के अनुसार, स्थानीय समयानुसार रात करीब 10 बजे (जीएमटी के अनुसार रात 8 बजे) से कुछ समय पहले एक सफेद वाहन के चालक ने गाड़ी भीड़ के बीच चला दी.

एवाई/डीकेपी