भारत के पहले हाइड्रोजन पैसेंजर ट्रेन को नेताओं ने बताया ‘ग्रीन भविष्य’ की शुरुआत

New Delhi, 17 जुलाई . India के रेलवे इतिहास में Friday को एक नया अध्याय जुड़ा. Prime Minister Narendra Modi ने Haryana के जींद रेलवे स्टेशन से देश की पहली हाइड्रोजन से चलने वाली पैसेंजर ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.

उद्घाटन के दौरान ट्रेन को फूलों और रंग-बिरंगे गुब्बारों से आकर्षक ढंग से सजाया गया था. यह अत्याधुनिक ट्रेन अब जींद-सोनीपत रेलखंड पर नियमित रूप से संचालित होगी. इस ऐतिहासिक अवसर पर भाजपा नेताओं ने इसे India के हरित और आधुनिक भविष्य की दिशा में बड़ा कदम बताया.

Jharkhand भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाह देव ने कहा कि Prime Minister Narendra Modi की दूरदर्शी सोच के कारण देश तेजी से प्रगति कर रहा है. उन्होंने कहा, “हाइड्रोजन ट्रेन कभी सिर्फ कल्पना और विज्ञान कथाओं (फिक्शन) का हिस्सा हुआ करती थी, लेकिन अब यह हमारे देश में हकीकत बन गई है. यह पर्यावरण के लिए बेहद अच्छी पहल है क्योंकि इसमें जरा भी कार्बन उत्सर्जन नहीं होगा. हमारा देश लगातार बदल रहा है.”

वहीं, Haryana के भिवानी में पूर्व मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि यह भिवानी के लिए भी खुशी का अवसर है. उन्होंने बताया कि भिवानी मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन होने जा रहा है, जिससे आम लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी.

जींद में भाजपा नेता किरण चौधरी ने कहा कि हाइड्रोजन ट्रेन की शुरुआत यह संदेश देती है कि भविष्य ग्रीन शहरों और ग्रीन ट्रेनों का होना चाहिए. उन्होंने कहा, “युद्ध जैसी परिस्थितियों में पेट्रोल और डीजल की कमी देखने को मिलती है. ऐसे समय में पर्यावरण की रक्षा भी जरूरी है. अब हमें पुरानी तकनीकों से आगे बढ़ना होगा. इसकी शुरुआत 20 साल पहले हो जानी चाहिए थी लेकिन अब हमारे माननीय Prime Minister की दूरदर्शी सोच के कारण यह संभव हो पाया है.”

भिवानी से BJP MP धर्मबीर सिंह ने भी इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा, “हमें गर्व है कि देश की पहली हाइड्रोजन पैसेंजर ट्रेन पहली बार Haryana से शुरू हो रही है. आज भिवानी में दो मेडिकल कॉलेजों की आधारशिला भी रखी जा रही है.”

हाइड्रोजन ईंधन से चलने वाली यह ट्रेन भारतीय रेलवे को स्वच्छ, आधुनिक और पर्यावरण-अनुकूल परिवहन की दिशा में आगे बढ़ाने वाली एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है. यह पहल न केवल कार्बन उत्सर्जन कम करने में मदद करेगी, बल्कि भविष्य की हरित परिवहन व्यवस्था की मजबूत नींव भी रखेगी.

पीएम