
New Delhi, 5 जून . रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ समेत कई नेताओं ने Friday को विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी. पर्यावरण दिवस के मौके पर लोगों से पर्यावरण संरक्षण का प्रण लेने के साथ ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान से जुड़ने की अपील की गई.
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुभकामनाएं देते हुए एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, “विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आप सभी को शुभकामनाएं. पीएम मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में, India ने पर्यावरण संरक्षण, जलवायु कार्रवाई, सतत विकास और नवीकरणीय ऊर्जा के तीव्र विस्तार के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति की है. हरियाली बढ़ाने और पारिस्थितिकी तंत्र को पुनर्जीवित करने से लेकर वैश्विक पहलों का नेतृत्व करने तक, India ने आर्थिक विकास और पर्यावरणीय स्थिरता के बीच संतुलन स्थापित करने का एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है. पीएम मोदी की ओर से शुरू किए गए ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की सफलता ने पर्यावरण संरक्षण को एक जन-आंदोलन में बदल दिया है, जिसने लाखों लोगों को एक हरित और अधिक सतत भविष्य के निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया है. विश्व पर्यावरण दिवस मनाते हुए, आइए हम सब मिलकर ‘धरती मां’ की रक्षा करने और आने वाली पीढ़ियों के लिए एक हरित, स्वच्छ और समृद्ध विश्व छोड़कर जाने के अपने संकल्प को दोहराएं.”
सीएम योगी आदित्यनाथ ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं. पृथ्वी हमारी माता है और इसका संरक्षण हमारी प्रतिबद्धता है. आइए, आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का प्रण लें और प्रकृति के प्रति अपने उत्तरदायित्वों का निर्वहन करें.
योगी ने आगे लिखा कि ‘एक पेड़ मां के नाम’ महाभियान के अंतर्गत प्रदेशव्यापी वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ होगा. Lucknow में ‘महर्षि चरक औषधि वन’ की स्थापना, उत्तर प्रदेश स्वच्छ वायु प्रबंध परियोजना की लॉन्चिंग, वृक्षारोपण महाभियान-2026 के ‘लोगो’ का अनावरण तथा प्रदेश में 100 आर्द्रभूमियों की अधिसूचना जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से प्रकृति संरक्षण और पर्यावरण संवर्धन के संकल्प को नई गति मिलेगी. इसके उपरांत मां पाटेश्वरी की पावन धरा बलरामपुर में विकास परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास के माध्यम से जनकल्याण और विकास की यात्रा को नई दिशा प्राप्त होगी. आइए, एक पौधा रोपकर मातृभूमि, मातृशक्ति एवं प्रकृति के प्रति अपने दायित्व का निर्वहन करें और हरित, स्वच्छ और समृद्ध उत्तर प्रदेश के निर्माण में सहभागी बनें.
Rajasthan के Chief Minister भजनलाल शर्मा ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि स्वच्छ पर्यावरण, हरित विकास और सुरक्षित भविष्य के संकल्प के साथ समस्त प्रदेशवासियों को विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं. आइए, प्रकृति संरक्षण, जल संवर्धन, वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संतुलन के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, स्वस्थ एवं समृद्ध पर्यावरण के निर्माण में सहभागी बनें.
जदयू सांसद संजय झा ने लिखा कि पर्यावरण बचेगा, तभी भविष्य बचेगा. पर्यावरण संरक्षण कोई एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के प्रति हम सभी का दैनिक दायित्व है. यदि हम उन्हें स्वच्छ हवा, शुद्ध जल और हरित प्रकृति नहीं दे सके, तो हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी अधूरी रह जाएगी. आइए, विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर हम सभी प्रकृति के संरक्षण और संवर्धन में योगदान का संकल्प लें. अपने जीवन में कम-से-कम एक पेड़ लगाने जैसा छोटा प्रयास भी पर्यावरण को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दे सकता है.
यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने लिखा, “आप सभी को विश्व पर्यावरण दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं. स्वच्छ, हरित और संतुलित पर्यावरण मानव जीवन, जैव विविधता तथा आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की आधारशिला है. पर्यावरण संरक्षण को जनभागीदारी का स्वरूप देने के लिए पीएम मोदी ने देशवासियों से ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान का आह्वान किया है. यह अभियान वृक्षारोपण के संकल्प के साथ-साथ प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता, मातृशक्ति के सम्मान और भावी पीढ़ियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी का भी प्रतीक है. आइए, विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण और अधिक से अधिक वृक्षारोपण का संकल्प लें तथा Prime Minister के ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान से जुड़कर इस जनआंदोलन को और अधिक सशक्त एवं व्यापक बनाएं.”
बिहार के पूर्व सीएम नीतीश कुमार ने लिखा, “विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुभकामनाएं. पर्यावरण के प्रति जागरूकता और जनभागीदारी से ही हम आने वाली पीढ़ियों के लिए एक सुरक्षित एवं समृद्ध भविष्य सुनिश्चित कर सकते हैं. हमें मिलकर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सकारात्मक प्रयास करते रहना चाहिए. पर्यावरण के प्रति हमारी छोटी-छोटी पहलें भी एक बड़े सकारात्मक परिवर्तन का आधार बन सकती हैं.”
Union Minister मनोहर लाल ने शुभकामनाएं देते हुए लिखा कि प्रकृति का संरक्षण हमारा दायित्व ही नहीं, कर्तव्य भी है. आइए, इस अवसर पर हम सभी अधिक से अधिक पौधे लगाने और अपनी धरती को हरा-भरा रखने तथा उनका संरक्षण व संवर्धन करने का संकल्प लें.
Union Minister नितिन गड़करी ने शुभकामनाएं देते हुए लिखा कि हम अपने ग्रह की रक्षा और संरक्षण के अपने संकल्प को दोहराएं. आज लिए गए सतत विकल्प ही एक अधिक हरित और स्वस्थ कल का निर्माण करेंगे. जागरूकता और प्रयासों के माध्यम से, हम सब मिलकर प्रकृति का संरक्षण कर सकते हैं और प्रदूषण को कम कर सकते हैं. India अपने ‘नेट ज़ीरो’ उत्सर्जन लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रतिबद्ध है, जो एक सतत भविष्य का मार्ग प्रशस्त करता है.
–
डीकेएम/एएस
Skip to content