अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर भड़के ‘रामायण’ के लक्ष्मण सुनील लहरी, बोले- ‘सोचा नहीं था कि रक्षक ही भक्षक बन जाएगा’

Mumbai , 30 जून . अयोध्या स्थित राम मंदिर से चढ़ावा चोरी के मामले को लेकर टीवी की दुनिया के दिग्गज Actor और रामानंद सागर की मशहूर ‘रामायण’ में लक्ष्मण का किरदार निभा चुके सुनील लहरी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने इस घटना को बेहद निंदनीय बताते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.

सुनील लहरी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए इस पूरे मामले पर नाराजगी जाहिर की. वीडियो में उन्होंने कहा, “प्रणाम दोस्तों, जय राम जी की, जय सिया राम, राम-राम या जय श्री राम… इन शब्दों से रोज किसी न किसी ने हमें संबोधित किया. 400-500 साल की कड़ी मेहनत और हजारों लोगों के बलिदान के बाद भी अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हुआ. बड़ी धूमधाम से रामलला प्राण प्रतिष्ठा की गई. सारे देश ने उन भावनाओं को अनुभव किया और भाव-विभोर हुए.

वीडियो में उन्होंने चढ़ावा चोरी की घटना पर कड़ी आपत्ति जताई और इसे बेहद शर्मनाक बताया. उन्होंने कहा, “उस मंदिर में करोड़ों रुपए की चोरी हो गई, यह कितनी नीच हरकत है. सोच भी नहीं सकते कि रक्षक ही भक्षक बन जाएगा. श्रद्धालुओं के भावनाओं और उनके विश्वास के साथ में कितना बड़ा विश्वाघात हुआ है. मैं कानून और Government से ये विनती करता हूं कि जो भी इसके गुनाहगार हैं, उन्हें कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए. उन्हें ऐसी सजा मिलनी चाहिए कि उनकी आने वाली सात पुश्ते भी याद रखें, या फिर दूसरे देश में, जैसे साउदी अरब में, चोरी करने पर जो सजा मिलती है, वो सजा देनी चाहिए. जो दूसरों के लिए सबक हो और कोई भी इस तरह की चोरी करने की हिम्मत न करे.”

इस वीडियो के साथ ही सुनील लहरी ने इंस्टाग्राम पर कैप्शन भी लिखा, “रामचन्द्र जी कह गए सिया से ऐसा कलयुग आएगा. मेरे ही रक्षक, भक्षक बनकर श्रद्धालुओं के चढ़ावे को लूट भावनाओ को आघात पहुंचाएगा. अयोध्या मंदिर चोरी में गुनहगारों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए.”

बता दें कि राम मंदिर चढ़ावा और दान राशि में कथित अनियमितताओं के आरोप सामने आने के बाद राज्य Government ने मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया था. एसआईटी में Lucknow मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत, Lucknow जोन की Police महानिरीक्षक किरन एस और विशेष सचिव वित्त नीलरतन को शामिल किया गया था. जांच पूरी करने के बाद एसआईटी ने अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट सौंप दी है. हालांकि Government ने स्पष्ट किया है कि जांच प्रक्रिया अभी जारी है और आवश्यकता पड़ने पर आगे भी तथ्यों की पड़ताल और संबंधित लोगों से पूछताछ की जाएगी.

पीके/पीएम