मालवीय नगर अग्निकांड का मुख्य आरोपी लवकेश बजाज पहले भी जा चुका है जेल, यह है आरोप

New Delhi, 5 जून . मालवीय नगर के होटल अग्निकांड में गिरफ्तार मुख्य आरोपी लवकेश बजाज के खिलाफ पहले भी एक गंभीर आपराधिक मामला दर्ज है. दिल्ली Police ने पिछले साल उसे फर्जी पासपोर्ट और दस्तावेजों के मामले में गिरफ्तार किया था. दिल्ली Police के सूत्रों के हवाले से यह जानकारी सामने आई है.

Police सूत्रों के अनुसार, लवकेश बजाज पर बांग्लादेशी नागरिकों को फर्जी भारतीय दस्तावेज और पासपोर्ट उपलब्ध कराने का आरोप था. इस मामले में उसके खिलाफ जनवरी 2025 में केस दर्ज किया गया था. जांच के दौरान लवकेश की संलिप्तता सामने आने पर उसे गिरफ्तार किया गया था. वह करीब 15 दिन तिहाड़ जेल में रहा और बाद में जमानत पर रिहा हो गया. फर्जी पासपोर्ट मामले की सुनवाई अभी भी अदालत में लंबित है.

वर्तमान में मालवीय नगर होटल अग्निकांड मामले में लवकेश बजाज को गिरफ्तार किया जा चुका है. इस घटना में होटल के अकाउंटेंट जय मिश्रा और मैनेजर राकेश की भी तलाश की जा रही है.

जय मिश्रा दिल्ली के छतरपुर इलाके का रहने वाला है, लेकिन होटल अग्निकांड के बाद से वह फरार चल रहा है.

Police उसकी तलाश में छापेमारी कर रही है. वहीं मैनेजर राकेश समेत होटल के अन्य स्टाफ सदस्यों की भूमिका की भी जांच की जा रही है और उनके बारे में विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है.

Police दोनों मामलों की जांच समानांतर रूप से कर रही है और लवकेश बजाज से पूछताछ में नए खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है.

बताते चले कि दिल्ली Police ने बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाने के बाद लवकेश बजाज को गिरफ्तार किया. Police ने राष्ट्रीय राजधानी भर में कई जगहों पर छापेमारी की थी.

Thursday को लवकेश बजाज को दिल्ली की एक अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे चार दिन की Police हिरासत में भेज दिया गया है.

मालवीय नगर में हुए इस भीषण आग हादसे में 21 लोगों की जान चली गई थी. इससे पहले, अधिकारियों ने बताया था कि इमारत से 47 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया था, जिनमें से 26 लोगों का फिलहाल इलाज चल रहा है.

वहीं, दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्‍स) में कई घायलों का इलाज किया जा रहा है, जिनमें वे Policeकर्मी भी शामिल हैं, जो जलती हुई इमारत में सबसे पहले प्रवेश करने वाले बचाव दल का हिस्सा थे.

डीकेएम/