
New Delhi, 13 अप्रैल . Prime Minister नरेद्र मोदी ने Monday को कहा कि Prime Minister मुद्रा योजना (पीएमएमवाई) के तहत दिए गए कुल लोन में से 60 प्रतिशत से ज्यादा महिलाओं ने लिए हैं.
राष्ट्रीय राजधानी में विज्ञान भवन में आयोजित ‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’ को संबोधित करते हुए Prime Minister ने कहा कि आज India की महिलाएं नए-नए व्यवसायों के जरिए अपनी अलग पहचान बना रही हैं.
Prime Minister Narendra Modi ने कहा, “आज हमारी बेटियां नए बिजनेस में अपनी पहचान बना रही हैं. मुद्रा योजना के तहत 60 प्रतिशत से ज्यादा लोन महिलाओं ने लिए हैं.”
उन्होंने कहा कि महिलाओं की यह भागीदारी न केवल परिवारों को मजबूत बना रही है, बल्कि देश की अर्थव्यवस्था को भी तेजी से आगे बढ़ा रही है.
Prime Minister ने यह भी कहा कि महिलाएं देश की स्टार्टअप क्रांति में भी अग्रणी भूमिका निभा रही हैं और उद्यमिता के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रही हैं.
वित्तीय समावेशन योजनाओं के प्रभाव का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि मुद्रा योजना ने जमीनी स्तर पर महिलाओं को सशक्त बनाया है और उन्हें आसानी से लोन उपलब्ध कराया है.
उन्होंने कहा कि 60 प्रतिशत से ज्यादा लाभार्थी महिलाओं का होना इस बात का संकेत है कि India के उद्यमिता क्षेत्र में एक बड़ा बदलाव आ रहा है.
पीएम मोदी ने कहा कि महिलाएं नई बाधाओं को तोड़ते हुए नए अवसर तलाश रही हैं और देश की स्टार्टअप क्रांति में अहम भूमिका निभा रही हैं.
उन्होंने आगे यह भी कहा कि निर्णय लेने की प्रक्रिया में महिलाओं की भागीदारी बढ़ना India के उज्ज्वल भविष्य की सबसे बड़ी गारंटी होगी.
Prime Minister ने बताया कि महिलाओं के प्रतिनिधित्व को लेकर बढ़ती चर्चा भारतीय लोकतंत्र की ताकत को दिखाती है और समाज में सकारात्मक बदलाव का संकेत देती है.
‘नारी शक्ति वंदन’ पहल का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि यह महिलाओं की आकांक्षाओं को नई उड़ान देगा और जमीनी स्तर से लेकर उच्च Political मंच तक उनकी यात्रा को आसान बनाएगा.
उन्होंने बताया कि इस समय देश में 14 लाख से ज्यादा महिलाएं स्थानीय शासन संस्थाओं में शामिल हैं और नीतियां बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं.
–
डीबीपी
Skip to content