
Patna, 20 जुलाई . राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष और बिहार के पूर्व Chief Minister लालू यादव Monday को बेहतर इलाज के लिए New Delhi रवाना हो गए. हाल ही में उन्हें तबीयत बिगड़ने के बाद आगे के इलाज के लिए दिल्ली ले जाया गया है.
उनके साथ पत्नी और पूर्व Chief Minister राबड़ी देवी, बेटी एवं राज्यसभा सांसद मीसा भारती भी मौजूद रहीं.
Patna से रवाना होने से पहले मीसा भारती ने मीडिया से कहा कि लालू यादव की तबीयत अब पहले से काफी बेहतर है. उनका इलाज कई वर्षों से दिल्ली के एम्स में चल रहा है और आगे भी विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में वहीं इलाज जारी रहेगा.
Friday को लालू प्रसाद यादव की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें Patna के इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (आईजीआईएमएस) में भर्ती कराया गया था.
उस समय उनके साथ राबड़ी देवी, मीसा भारती और बड़े बेटे तेज प्रताप यादव भी मौजूद थे.
अस्पताल में डॉक्टरों ने उनका ईसीजी सहित कई जरूरी स्वास्थ्य परीक्षण किए. आंखों की भी विस्तृत जांच की गई, जिसकी निगरानी नेत्र रोग विभाग के प्रमुख डॉ. विभूति प्रसन्न सिन्हा ने की.
करीब दो घंटे तक निगरानी में रखने के बाद उनकी हालत स्थिर होने पर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई.
अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद मीसा भारती ने Patna के कौटिल्य नगर इलाके में खराब सफाई व्यवस्था को भी उनकी तबीयत बिगड़ने की एक वजह बताया.
उन्होंने इस दौरान राज्य Government पर भी निशाना साधा. मीसा भारती ने कहा कि उन्हें जानकारी मिली है कि Chief Minister सम्राट चौधरी की पत्नी के एक कॉलेज दौरे के दौरान जिला अधिकारी (डीएम) और Police अधीक्षक (एसपी) भी उनके साथ मौजूद थे.
उन्होंने कहा, “Government को तय करना चाहिए कि क्या Chief Minister की पत्नी को इस तरह की सरकारी सुरक्षा और सुविधाएं मिलनी चाहिए. अगर डीएम और एसपी उनके साथ थे, तो Government को बताना चाहिए कि वे जनता की सेवा छोड़कर किस अधिकार से Chief Minister की पत्नी के साथ थे.”
लालू प्रसाद यादव किडनी ट्रांसप्लांट के बाद से लगातार डॉक्टरों की निगरानी में हैं.
करीब दो महीने पहले वह नियमित जांच के लिए सिंगापुर भी गए थे. इसके लिए उन्होंने दिल्ली की एक अदालत से अनुमति ली थी.
चिकित्सकों ने उन्हें हर तीन महीने में नियमित जांच कराने की सलाह दी है, हालांकि पिछले एक साल के दौरान उनकी नियमित जांच प्रभावित हुई थी.
दिसंबर 2025 में हुई जांच के दौरान डॉक्टरों ने उनकी आंखों में मोतियाबिंद और रेटिना से जुड़ी समस्या का भी पता लगाया था.
इसके बाद दिल्ली के एक निजी नेत्र अस्पताल में उनकी मोतियाबिंद और रेटिना की सफल सर्जरी की गई. तब से उनकी नियमित फॉलो-अप जांच चल रही है.
–
एएमटी/एबीएम
Skip to content