
Patna, 18 अगस्त . राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने 19 अगस्त को Patna में प्रस्तावित लोकभवन मार्च में अधिक से अधिक लोगों से शामिल होने की अपील की है. उन्होंने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर छात्र-युवा मुद्दों को लेकर बिहार Government पर निशाना साधा और लोगों से इस मार्च में एकजुट होने का आह्वान किया.
लालू यादव ने ‘एक्स’ पर लिखा, “समस्त छात्र-युवा शक्ति पेपरलीक, बदहाल शिक्षा प्रणाली, पक्षपातपूर्ण बहाली प्रक्रिया और बेरोजगारी से त्रस्त है.” उन्होंने राज्य Government पर लोकतांत्रिक मांगों की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए कहा, “लूट तंत्र से बनी दंभी Government उनकी लोकतांत्रिक मांगों को सुनने की बजाय एके-47 से गोलियां बरसाती है, यह अन्यायपूर्ण है.”
राजद प्रमुख ने आगे कहा, “इस तानाशाही के विरुद्ध सभी 19 अगस्त को Patna में एकजुट हो.”
दरअसल, बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और राजद नेता तेजस्वी यादव ने 19 अगस्त को Patna में लोकभवन मार्च निकालने की घोषणा की है. तेजस्वी यादव ने इसे ‘खुला मार्च’ बताते हुए कहा है कि इसमें छात्र, युवा और आम लोग शामिल हो सकते हैं. राजद नेताओं के मुताबिक, मार्च का उद्देश्य बिहार में छात्रों और युवाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर Government से जवाब मांगना है. पार्टी लगातार पेपर लीक, शिक्षा व्यवस्था, भर्ती प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं और बेरोजगारी के मुद्दे उठाती रही है.
तेजस्वी यादव ने हाल में बिहार के सीवान में छात्रों पर एके-47 से फायरिंग की घटना को लेकर भी Government पर सवाल उठाए हैं. राजद इस घटना को लेकर Government को घेरने की तैयारी में है. पार्टी का आरोप है कि छात्रों की समस्याओं का समाधान करने के बजाय उनके आंदोलन को दबाने की कोशिश की जा रही है.
राजद के अनुसार, लोकभवन मार्च के दौरान Government से छात्रों की मांगों, भर्ती प्रक्रिया, शिक्षा व्यवस्था और बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर जवाब मांगा जाएगा. पार्टी ने कार्यकर्ताओं और समर्थकों से बड़ी संख्या में Patna पहुंचने की अपील की है. लालू यादव की अपील को इस मार्च के लिए राजद की Political लामबंदी के तौर पर देखा जा रहा है. पार्टी छात्र-युवा मुद्दों के जरिए राज्य Government को घेरने की तैयारी में है.
–
एमएनपी/एएस
Skip to content