
Lucknow, 20 जून . उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने Saturday को ललितपुर में राजकीय मेडिकल कॉलेज समेत विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करते हुए विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला. उन्होंने Samajwadi Party और कांग्रेस पर परिवारवाद तथा माफियावाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए कहा कि पिछली Governmentों की नीतियों ने बुंदेलखंड को वर्षों तक विकास से वंचित रखा, जबकि आज यही क्षेत्र निवेश, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के नए केंद्र के रूप में उभर रहा है.
Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने ललितपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कहा कि कभी उपेक्षा और बदहाली का प्रतीक रहा ललितपुर अब विकास और नवाचार की नई पहचान बन चुका है. उन्होंने कहा कि पहले यहां न पर्याप्त सड़कें थीं, न बिजली की व्यवस्था थी और न ही किसानों को सिंचाई की सुविधाएं उपलब्ध थीं. महिलाओं को पानी के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती थी और गरीबों के लिए आवास, शिक्षा तथा स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाएं भी सपना बनी हुई थीं.
Chief Minister ने कहा कि पिछली Governmentों के दौरान क्षेत्र के प्राकृतिक संसाधनों की खुली लूट होती थी. अवैध खनन और माफियाओं के संरक्षण के कारण विकास की संभावनाएं बाधित रहीं. उन्होंने आरोप लगाया कि बुंदेलखंड के युवाओं को रोजगार के अभाव में पलायन के लिए मजबूर होना पड़ा और विकास योजनाओं पर भी माफियाओं का कब्जा रहता था.
विपक्ष पर निशाना साधते हुए योगी ने कहा कि Samajwadi Party के लिए पूरा प्रदेश नहीं, केवल सैफई ही परिवार था, जबकि कांग्रेस के लिए दिल्ली का एक परिवार ही देश बनकर रह गया था. उन्होंने कहा कि संकीर्ण Political सोच के कारण प्रदेश के हर जिले में माफियाओं को संरक्षण मिला, जिन्होंने अवैध खनन, वन कटान, गो-तस्करी और अवैध वसूली के जरिए जनता के अधिकारों का हनन किया. Chief Minister ने कहा कि आज स्थिति पूरी तरह बदल चुकी है. ललितपुर में राजकीय मेडिकल कॉलेज की स्थापना स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा देगी, जबकि अटल आवासीय विद्यालय गरीब और वंचित वर्ग के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध करा रहा है.
सीएम योगी ने घोषणा की कि लगभग डेढ़ हजार एकड़ क्षेत्र में प्रदेश का पहला फार्मा पार्क ललितपुर में स्थापित किया जाएगा, जिसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. इससे हजारों युवाओं को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा तथा बुंदेलखंड औद्योगिक विकास के नए मानचित्र पर उभरेगा.Chief Minister ने कहा कि बुंदेलखंड के विकास के लिए उनकी Government प्रतिबद्ध है और जल, शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग तथा रोजगार के क्षेत्र में किए जा रहे निवेश आने वाले वर्षों में इस क्षेत्र की तस्वीर और तकदीर दोनों बदल देंगे.
इससे पहले Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने Madhya Pradesh के दतिया स्थित प्रसिद्ध पीतांबरा पीठ पहुंचकर मां बगुलामुखी के दर्शन और पूजा-अर्चना की. उन्होंने परिसर में स्थित वनखंडेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक भी किया. दतिया हवाई पट्टी पर Madhya Pradesh के पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने उनका स्वागत किया. दतिया से ललितपुर पहुंचने के बाद Chief Minister ने तुवन मंदिर में भी दर्शन-पूजन किया. मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना संपन्न हुई. इसके बाद उन्होंने विभिन्न विकास परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम में हिस्सा लिया.
–
विकेटी/पीएम
Skip to content