दिल्ली के करोल बाग में दो मंजिला इमारत गिरी, मलबे में दबकर मजदूर की मौत

New Delhi, 21 अगस्त . दिल्ली के करोल बाग इलाके में Friday सुबह एक बड़ा हादसा हुआ. रेगरपुरा में एक दो-मंजिला इमारत को अवैध तरीके से गिराए जाने के दौरान पूरा ढांचा अचानक ढह गया. इस हादसे में मलबे में दबकर एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए.

Police के अनुसार, घटना सुबह लगभग 11:15 बजे, बिल्डिंग नंबर 3512, प्यारे लाल रोड, रेगरपुरा, करोल बाग, दिल्ली की है. करोल बाग के रेगरपुरा इलाके में प्यारे लाल रोड पर स्थित इस पुरानी इमारत को गिराने का काम चल रहा था, तभी अचानक यह भरभराकर गिर गई.

शुरुआती जांच में सामने आया है कि इमारत को मालिकों द्वारा नियुक्त एक प्राइवेट कॉन्ट्रैक्टर गिरा रहा था. Police के मुताबिक संबंधित एजेंसी से इसे गिराने के लिए कोई अनुमति नहीं ली गई थी. बिना किसी सुरक्षा उपाय और बिना अनुमति के तोड़-फोड़ का काम किया जा रहा था.

इमारत गिराने का काम चल रहा था, तभी अचानक इमारत ढही और वहां काम कर रहे मजदूर मलबे में फंस गए. सूचना मिलते ही करोल बाग Police स्टेशन की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया. फायर सर्विस को भी बुलाया गया.

इस घटना में कुल चार मजदूर प्रभावित हुए हैं. एक मजदूर शेख शमशाद की चोट के कारण मौत हो गई. उसका शव एलएचएमसी अस्पताल की मोर्चरी में भेज दिया गया है. दूसरा मजदूर मो. अयूब गंभीर रूप से घायल है. उसे सिर में गंभीर चोट और दाहिने हाथ में फ्रैक्चर आया है. उसे डॉ. आरएमएल अस्पताल रेफर किया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. तीसरे मजदूर शेख सैदुल का इलाज जीवन माला अस्पताल में चल रहा है. चौथे मजदूर रफीक-उल को मामूली चोट आई और प्राथमिक उपचार के बाद वह अपने घर चला गया.

Police ने इस मामले में इमारत के मालिकों और कॉन्ट्रैक्टर को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है. Police का कहना है कि तथ्यों की पुष्टि और इमारत गिरने की परिस्थितियों का आकलन करने के बाद उचित धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

एससीएच/एबीएम