
Mumbai , 21 अगस्त . Actor कुणाल खेमू फिल्म ‘वाइब’ के जरिए एक बार फिर दर्शकों को हंसी से लोट-पोट करने के लिए आ रहे हैं. मेकर्स ने Friday को फिल्म का टीजर रिलीज कर दिया है.
मेकर्स ने इंस्टाग्राम पर टीजर रिलीज कर दिया है. टीजर रिलीज कर उन्होंने लिखा, “जबरदस्त एजेंट्स तो देखे होंगे, अब जबरदस्ती के एजेंट्स देखो. फिल्म का टीजर रिलीज कर दिया गया है.”
टीजर की जानकारी मिलते ही कुणाल के इंडस्ट्री के दोस्तों ने तुरंत कमेंट सेक्शन पर प्रतिक्रिया दी. Actor राज अंदकत और अंशुमन पुष्कर ने फिल्म रिलीज को लेकर अपनी उत्सुकता जाहिर की.
इस मल्टीस्टारर फिल्म में स्पाई वर्ल्ड को एक मजाकिया अंदाज में दर्शकों को दिखाया जाएगा.
1 मिनट 20 सेकंड के टीजर में दिखाया गया है कि कुणाल खेमू और स्पर्श श्रीवास्तव आपस में दोस्त है, जो अनजाने में एक बड़े खतरे के बीच फंसकर एक्सीडेंटल हीरोज बन जाते हैं. फिल्म में प्रीति जिंटा खुफिया एजेंसी की अधिकारी की भूमिका में नजर आ रही हैं.
टीजर की शुरुआत प्रीति जिंटा की एंट्री से होती है, जिसमें वे एक मिशन को नियंत्रित करती हैं. उन्हें देश में होने वाले एक आतंकी हमले की जानकारी मिलती है, जिसके प्रीति कुणाल और स्पर्श को मिशन पर भेजती हैं, जिनमें जिम्मेदारी उठाने लायक कोई साहस नहीं है. यहीं से कहानी हंसी, अराजकता और मजेदार कॉमेडी को जन्म देती है.
टीजर में आगे दिखाया जाता है कि कुणाल खेमू और बग्स को एजेंट बनाने की ट्रेनिंग दी जाती है. टीजर में स्पर्श एक गंभीर लड़के कि भूमिका में नजर आ रहे हैं, तो कुणाल एक लापरवाह रोल में नजर आ रहे.
कुणाल खेमू द्वारा निर्देशित और लिखित फिल्म में कुणाल मुख्य भूमिका निभा रहे हैं. इस फिल्म में उनके अलावा, प्रीति जिंटा, स्पर्श श्रीवास्तव और वंशिका धीर भी नजर आएंगी. ‘वाइब’ का निर्माण कुणाल खेमू और चिराग निहलानी ने ड्रोंगो फिल्म्स के बैनर तले किया है. फिल्म 18 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
–
एनएस/एएस
Skip to content