
Bengaluru, 19 मई . Union Minister और जेडी(एस) नेता एचडी कुमारस्वामी ने Tuesday को आरोप लगाया कि कर्नाटक की कांग्रेस Government राज्य में किसानों की आत्महत्या के मामलों को दबाने का काम कर रही है. उन्होंने कहा कि Government अपनी उपलब्धियों का जश्न मनाने में व्यस्त है, जबकि किसान लगातार आत्महत्या कर रहे हैं.
Bengaluru स्थित जेडी(एस) कार्यालय जेपी भवन में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कुमारस्वामी ने राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) के आंकड़ों का हवाला दिया. उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2023 में कर्नाटक में 2,423 किसानों और कृषि मजदूरों ने आत्महत्या की, जबकि 2024 में यह संख्या बढ़कर 2,971 हो गई.
उन्होंने कहा, “सिर्फ दो वर्षों में 5,394 किसानों ने अपनी जान गंवाई है. किसान आत्महत्या के मामलों में कर्नाटक देश में दूसरे स्थान पर है. क्या Government को इन आंकड़ों की जानकारी नहीं है या फिर वह जानबूझकर इन्हें दबा रही है?”
कुमारस्वामी ने कहा कि अखबारों में किसानों की आत्महत्या से जुड़ी खबरें पढ़कर उन्हें झटका लगा. उन्होंने आरोप लगाया कि Government इस गंभीर मुद्दे पर ध्यान देने के बजाय बड़े-बड़े सम्मेलन आयोजित करने में लगी हुई है.
उन्होंने कहा, “मुझे उम्मीद थी कि ऐसी खबरें सामने आने के बाद Government जागेगी, लेकिन इसके बजाय वह जश्न मनाने वाले सम्मेलनों में व्यस्त है और किसानों की कोई चिंता नहीं कर रही.”
एचडी कुमारस्वामी ने तुमकुरु में कांग्रेस Government के तीन साल पूरे होने पर आयोजित सम्मेलन को लेकर भी निशाना साधा. उन्होंने आरोप लगाया कि किसानों की बदहाली के बीच Government करोड़ों रुपये फिजूल खर्च कर रही है.
उन्होंने कहा, “इस Government ने किसानों की जिंदगी पर मानो एक कब्र बना दी है और उसी के ऊपर अपनी भव्यता का प्रदर्शन कर रही है. किसान हर दिन मर रहे हैं और Government गारंटी योजनाओं के नाम पर जश्न मना रही है.”
कुमारस्वामी ने Government की गारंटी योजनाओं की प्रभावशीलता पर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि योजनाएं वास्तव में सफल हैं तो किसान आत्महत्या क्यों कर रहे हैं.
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सरकारी कार्यक्रम में भीड़ जुटाने के लिए अधिकारियों का दुरुपयोग किया जा रहा है. उनके मुताबिक अधिकारियों को लोगों को लाने का लक्ष्य दिया गया है क्योंकि लोग स्वेच्छा से कांग्रेस के कार्यक्रमों में शामिल नहीं हो रहे.
राजस्व विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि Government सम्मेलन में राजस्व संबंधी योजनाओं का प्रचार कर रही है, जबकि राज्यभर के किसान अब भी गंभीर समस्याओं से जूझ रहे हैं.
बिदादी टाउनशिप परियोजना को लेकर उपChief Minister डीके शिवकुमार की चुनौती पर प्रतिक्रिया देते हुए कुमारस्वामी ने कहा कि वह कहीं भी सार्वजनिक बहस के लिए तैयार हैं.
उन्होंने आरोप लगाया कि बिदादी में करीब 3,500 लोगों ने परियोजना के खिलाफ आपत्तियां और याचिकाएं दी हैं. किसानों को कथित तौर पर गुंडों और Police के दबाव का सामना करना पड़ रहा है. उन्होंने कहा कि यदि परियोजना वास्तव में किसानों के हित में होती तो किसान स्वेच्छा से अपनी जमीन दे देते. कुमारस्वामी ने Government से किसानों के हित में परियोजना पर पुनर्विचार करने की मांग की.
इस दौरान उन्होंने यह भी घोषणा की कि पूर्व विधायक अखंड श्रीनिवास मूर्ति जल्द ही जेडी(एस) में शामिल हो सकते हैं. कुमारस्वामी ने बताया कि Tuesday सुबह Bengaluru में मुरथी के आवास पर उनकी मुलाकात हुई, जिसमें पार्टी संगठन को मजबूत करने पर चर्चा हुई.
उन्होंने कहा, “वे जेडी(एस) में शामिल होने के इच्छुक हैं और जल्द ही उनके औपचारिक रूप से पार्टी में शामिल होने की तारीख तय की जाएगी.”
–
डीएससी
Skip to content