
Mumbai , 19 मई . Actor शाहिद कपूर स्टारर फिल्म ‘कॉकटेल-2’ सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है. फिल्म को लेकर दर्शकों में भारी उत्साह बना हुआ है. Tuesday को मेकर्स ने नया गाना ‘मासूका’ जारी कर दिया है.
Actor शाहिद कपूर ने गाने का क्लिप इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया. इस गाने में कृति सेनन और शाहिद कपूर की शानदार और प्लेफुल केमिस्ट्री नजर आ रही है, जो दर्शकों को काफी आकर्षित कर रही है. Actor ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “गाना मासूका रिलीज कर दिया है.”
यह एक हाई-एनर्जी, पार्टी वाइब वाला रोमांटिक डांस नंबर है, जिसे शाहिद और कृति ने अपनी अदाकारी से शानदार बना दिया है. गाने की शुरुआत कृति और शाहिद की बातों से होती है, जिसमें कृति कहती हैं, “प्यार में विश्वास रखती हूं, प्यार में पढ़ने में नहीं, जो जब तक है, तब तक है.”
इसके बाद गाने की शुरुआत होती है, जिसमें कूल और चिल अंदाज में नजर आ रहे हैं. इस शानदार गाने को महमूद, रुआ के और राघव चैतन्य ने अपनी सुरीली आवाज दी है. वहीं, गाने के खूबसूरत और कैची बोल (लिरिक्स) जाने-माने गीतकार अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं. संगीत की बात करें तो Bollywood के मशहूर संगीतकार प्रीतम चक्रवर्ती ने इसे कंपोज किया है, जो इसे और भी दमदार बनाता है.
इससे पहले मेकर्स ने पार्टी सॉन्ग ‘जब तलक’ रिलीज किया था, जिसे social media पर बहुत प्यार मिल रहा है. वहीं, तीनों स्टार्स, खासकर कृति के लुक ने भी दर्शकों का ध्यान खींचा था. ’कॉकटेल 2’ 2012 में आई हिट फिल्म ‘कॉकटेल’ का सीक्वल है.
यह फिल्म पहले पार्ट की तरह ही प्यार, दोस्ती और मॉडर्न रिश्तों की उलझनों पर आधारित है. इस बार कहानी एक साधारण लव ट्रायंगल से कहीं आगे बढ़कर ग्रे शेड्स (गहरे और जटिल किरदार) और अप्रत्याशित मोड़ों से भरी होगी.
‘कॉकटेल-2’ में पूरी तरह नई स्टार कास्ट नजर आएगी. फिल्म की कहानी लव रंजन और तरुण जैन ने लिखी है. यह फिल्म पुरानी फ्रैंचाइजी की कहानी को नए अंदाज में आगे बढ़ाएगी. फिल्म 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.
–
एनएस/
Skip to content