सोशल मीडिया के दबाव पर छलका कृति खरबंदा का दर्द, बोलीं- ‘खुद को बेहतर दिखाने की होड़ में फंसे युवा’

Mumbai , 11 जून . Actress कृति खरबंदा ने Thursday को social media के कारण युवाओं पर बढ़ रहे मानसिक और भावनात्मक दबाव को लेकर चिंता जाहिर की. Actress ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक नोट शेयर करते हुए बताया कि हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान उनकी मुलाकात कुछ ऐसे युवाओं से हुई, जो इस डिजिटल दुनिया के दबाव में बुरी तरह फंसे हुए हैं.

Actress ने लिखा, “आज मैं कुछ लोगों से मिली. वे सभी भावनात्मक, शारीरिक और मानसिक रूप से बुरी तरह थके हुए थे. काम बहुत मुश्किल और अनिश्चित भरा था. वे सभी social media पर मौजूद रहने और उसे बनाए रखने के दबाव के बारे में शिकायत कर रहे थे. उन सभी लोगों के मन में बड़े-बड़े सपने हैं और उन्हें पूरा करने का जज्बा भी, लेकिन social media इसमें रुकावट बनता रहता है. इस बीच, मैंने एक बात महसूस की कि उन सभी में एक बात समान थी कि वे इंटरनेट पर लगातार एक्टिव रहने और खुद को बेहतर दिखाने की होड़ में फंसे हुए थे.”

Actress ने आगे लिखा, “युवा लगातार दूसरों से अपनी तुलना कर रहे हैं. वे न चाहते हुए भी बस कुछ न कुछ पोस्ट करने के दबाव में जी रहे हैं. इनमें से कई लोग अपनी निजी जिंदगी को social media से दूर रखना चाहते थे, लेकिन उन्हें डर था कि ऐसा करने से वे दूसरों की नजरों से कम आकर्षक लगने लगेंगे.”

इस बात पर दुख जताते हुए कृति ने लिखा, “यह देखकर मेरा दिल बैठ गया. काश लोग समझ पाते कि social media जिंदगी का सिर्फ एक छोटा सा हिस्सा है, पूरी जिंदगी नहीं. अगर social media न भी हो, तब भी एक खूबसूरत और सुकूनभरी जिंदगी जी जा सकती है.”

कृति ने युवाओं से अपनी मानसिक शांति बनाए रखने की अपील की. उन्होंने लिखा, “हमें अपनी निजी बातें शेयर न करने और लोगों को अपनी जिंदगी में शामिल न करने को पूरी तरह नॉर्मल मानना चाहिए. किसी भी इंसान की कीमत उसके social media एकाउंट से तय नहीं होनी चाहिए. मुझे पता है कि यह शायद शिकायत जैसा लग रहा है, लेकिन मुझे पूरा यकीन है कि बहुत से लोग ऐसा ही सोच रहे हैं.”

एनएस/एबीएम