संजय राउत की भाषा पर कृष्णा हेगड़े का हमला, मुंबई पुलिस से कार्रवाई की मांग

Mumbai , 26 जून . शिवसेना प्रवक्ता कृष्णा हेगड़े ने आम आदमी पार्टी के नेता और पंजाब Government में मंत्री संजीव अरोड़ा के ठिकानों पर हुई ईडी की कार्रवाई पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने Friday को से बातचीत में कहा कि इस छापेमारी में 55 करोड़ रुपए के घोटाले का मामला प्रकाश में आया है, जिसमें मनी लॉन्ड्रिंग की बात कही जा रही है. ईडी मामले की जांच करने के बाद रिपोर्ट अदालत में पेश करेगी. संजीव अरोड़ा को अपना दलील कोर्ट के सामने रखना होगा. ईडी मामले की जांच कर रही है.

कृष्णा हेगड़े ने शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत के बयान पर भी प्रतिक्रिया दी. उनके मुताबिक संजय राउत ने अपने बायन में जिक्र किया है कि उन्होंने Police कमिश्नरेट देवेंद्र भारती को पत्र लिखा है. मैं संजय राउत से पूछना चाहता हूं कि ‘विधायकों का शव मिलेगा’, इस तरह के शब्दों का चयन किसने किया. जो विधायक 2022 में एकनाथ शिंदे के साथ गए हैं, वो वर्ली से गुजर नहीं पाएंगे. उनकी लाशें बिछाई जाएंगी. इस तरह की भाषा शैली का इस्तेमाल किसने किया? जाहिर सी बात है कि इस तरह की भाषा शैली का इस्तेमाल संजय राउत ने किया है. पिछले चार साल से गालियां कौन दे रहा है, जाहिर सी बात है कि संजय राउत दे रहे हैं. हम लोगों के बीच में हैं. हमें जनता का आशीर्वाद मिल रहा है. एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में अब तक हम पांच चुनाव जीत चुके हैं.

उन्होंने कहा कि शिवसेना (यूबीटी) के सभी सांसद हमारे पास अपनी इच्छा से आए हैं.

कृष्णा हेगड़े ने कहा कि हमारी मांग है कि जिस तरह से संजय राउत आक्रामक भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं, विधायकों को मारने पीटने की बातें बोल रहे हैं, उसे देखते हुए Mumbai Police को भी कार्रवाई करनी चाहिए.

उन्होंने सना मलिक के बयान पर भी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि मैं सना मलिक को बताना चाहता हूं कि यह नया India है. यह नया हिंदुस्तान है, हिंदुस्तान अपना कानून खुद बनाता है. हमें Pakistan की आवश्यकता नहीं है. हमारे यहां का नेतृत्व सक्षम और ताकतवर है. इन लोगों के मन में जो Pakistan को लेकर प्रेम उमड़कर आता है, वो बंद होना चाहिए. India में सभी कानून लोकतांत्रिक तरीके से बनता है. ऐसी स्थिति में सभी लोगों को कानून के दायरे में ही रहना चाहिए.

वहीं, उन्होंने शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत के बयान को लेकर भी अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि संजय राउत ने किसी ना किसी बात को लेकर विवाद खड़ा करने की कोशिश करते रहते हैं. कभी विधायकों का शव मिलेगा, ऐसी बातें करते हैं, तो कभी कहते हैं कि जो विधायक Mumbai आएंगे, उसे मारा जाएगा. अब इन्होंने एक नया बवाल खड़ा किया है. यह कह रहे हैं कि चार चांदी की ईंटें राम मंदिर के निर्माण में दी है. लेकिन, उन्होंने चार किलो चांदी खरीदी है, उन्हें इसका रसीद दिखाना चाहिए.

कृष्णा हेगड़े ने कहा कि यूसीसी को पूरे देश में लागू किया जाना चाहिए. पश्चिम बंगाल में पहली बार बीजेपी की Government आई है. उनकी ओर से यूसीसी को लागू करने का निर्णय काबिलेतारीफ है. हमें उम्मीद है कि आगामी दिनों में पूरे देश में यूसीसी लागू हो जाएगी.

एसएचके/