ममता बनर्जी की सुरक्षा हटाने के आरोपों को कोलकाता पुलिस ने किया खारिज, कहा- केवल दो अधिकारियों की हुई अदला-बदली

कोलकाता, 18 जून . पश्चिम बंगाल की राजनीति में पूर्व Chief Minister ममता बनर्जी की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है. हालांकि, कोलकाता Police ने उन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है, जिनमें दावा किया गया था कि राज्य Government ने जानबूझकर ममता बनर्जी की सुरक्षा व्यवस्था वापस ले ली है.

Wednesday रात टीएमसी के दो राज्यसभा सदस्य डेरेक ओ ब्रायन और सागरिका घोष तथा Lok Sabha सांसद महुआ मोइत्रा ने social media पर एक वीडियो पोस्ट किया था. वीडियो में दक्षिण कोलकाता के कालीघाट स्थित ममता बनर्जी के आवास के सामने मौजूद Police चौकी खाली दिखाई दे रही थी. टीएमसी नेताओं ने आरोप लगाया था कि प्रशासन के निर्देश पर उनकी सुरक्षा व्यवस्था हटा दी गई है.

हालांकि, राज्य Police के सूत्रों ने इन दावों को गलत बताया है. Police अधिकारियों के अनुसार, ममता बनर्जी की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की कटौती नहीं की गई है. केवल उनकी सुरक्षा में तैनात दो निजी सुरक्षा अधिकारियों (पीएसओ) को नियमित प्रशासनिक प्रक्रिया के तहत बदला गया है.

Police सूत्रों ने बताया कि ममता बनर्जी चाहती थीं कि जब वह Chief Minister थीं, उस दौरान उनकी सुरक्षा संभालने वाले दो कोलकाता Police अधिकारियों को ही उसी ड्यूटी पर बनाए रखा जाए. लेकिन सरकारी नियमों के तहत किसी अधिकारी की नियुक्ति या तैनाती व्यक्तिगत पसंद के आधार पर नहीं की जा सकती.

एक वरिष्ठ Police अधिकारी ने कहा, “सुरक्षा अधिकारियों का तबादला ड्यूटी रोस्टर और तय सरकारी प्रोटोकॉल के अनुसार होता है. इस मामले में भी सामान्य प्रशासनिक फेरबदल किया गया है.”

सूत्रों के मुताबिक, जिन दो नए सुरक्षा अधिकारियों को Wednesday रात कालीघाट स्थित आवास पर भेजा गया था, उन्हें ममता बनर्जी और उनके सहयोगियों ने ड्यूटी संभालने की अनुमति नहीं दी. बताया गया कि पूर्व Chief Minister उन अधिकारियों से परिचित नहीं थीं.

इस बीच, Police ने यह भी स्पष्ट किया कि ममता बनर्जी के आवास की सुरक्षा कम नहीं बल्कि और मजबूत की गई है. Wednesday से उनके घर के बाहर ऊंचे सुरक्षा बैरिकेड भी लगाए गए हैं.

एएस