कोडरमा: दो महीने से लापता महिला का शव जंगल से बरामद, पति को छोड़ प्रेमी के साथ रहने गई थी

कोडरमा, 5 मई . Jharkhand के कोडरमा जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत मलकोको गांव से सटे जंगल में Tuesday को एक महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. मृतका की पहचान नवलशाही थाना क्षेत्र के धुमाडीह निवासी शकुंतला देवी (पति सुनील ठाकुर) के रूप में हुई है.

Police प्रथम दृष्टया मामले को प्रेम प्रसंग और पारिवारिक विवाद से जोड़कर देख रही है. मिली जानकारी के अनुसार, Tuesday को जब मलकोको गांव के ग्रामीण जंगल की ओर गए, तो उन्होंने एक महिला का शव पड़ा देखा. ग्रामीणों की सूचना पर कोडरमा सदर थाना की Police मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त की कार्रवाई शुरू की. जांच के दौरान पता चला कि महिला पिछले दो महीने से अपने घर से लापता थी.

धुमाडीह के ग्रामीणों के अनुसार, शकुंतला देवी का अपने पति के साथ अक्सर विवाद होता था. विवाद इतना बढ़ गया था कि महिला ने पूर्व में महिला थाने में अपने पति के खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई थी. बताया जा रहा है कि महिला कोडरमा थाना क्षेत्र के बदडीहा निवासी एक युवक से प्रेम करती थी और पति को छोड़कर उसी के साथ रहना चाहती थी. कुछ समय पहले वह अपने प्रेमी के घर भी गई थी, लेकिन वहां के परिजनों ने उसे अपनाने से इनकार कर दिया था.

कोडरमा थाना प्रभारी विकास पासवान ने बताया कि मृतका के शरीर पर बाहरी चोट या जख्म के कोई निशान नहीं पाए गए हैं. Police हत्या और आत्महत्या समेत सभी संभावित बिंदुओं पर बारीकी से जांच कर रही है. थाना प्रभारी ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा. मृतका की दो बेटियां और एक बेटा है. दोनों बेटियों की शादी हो चुकी है, जबकि बेटा अपने पिता के साथ रहता है. फिलहाल Police ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले की गहन तफ्तीश में जुट गई है.

एसएनसी/एएस