
ज्यूरिख, 28 मई . स्विट्जरलैंड स्थित एक रेलवे स्टेशन पर शख्स ने धारदार चाकू से कई लोगों पर ताबड़तोड़ हमला किया. Police के अनुसार इस हमले में तीन लोग घायल हैं जिसमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है.
ज्यूरिख के पास स्थित विंटरथुर शहर के एक रेलवे स्टेशन पर चाकू से ये हमला हुआ. घटना सुबह (स्थानीय समयानुसार) हुई और संदिग्ध हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया है.
Police के अनुसार, गिरफ्तार किया गया व्यक्ति 31 वर्षीय स्विस नागरिक है. तीनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. स्थानीय Police ने कहा कि घटना के बाद इलाके में बड़े पैमाने पर सुरक्षा अभियान चलाया गया और स्थिति को नियंत्रण में ले लिया गया.
स्विस अखबार ब्लिक ने एक वीडियो के हवाले से बताया कि हमले के वक्त एक व्यक्ति स्टेशन परिसर से भागते हुए धर्म विशेष के नारे लगा रहा था. हालांकि, Police ने इस वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की है.
अखबार ने एक प्रत्यक्षदर्शी के हवाले से बताया कि हमलावर के हाथ में चाकू था और आसपास मौजूद लोग डरकर भागने लगे. Police ने स्पष्ट किया है कि हमले के पीछे का मकसद अभी जांच के अधीन है और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है.
स्थानीय समचार पत्रों के अनुसार, रेलवे स्टेशन पर एक बड़ा Police ऑपरेशन चला. Police काफी तादाद में वहां मौजूद रही. अंडरपास की ओर जाने वाली लिफ्ट भी बंद कर दी गई थी. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वारदात के पांच मिनट बाद दस से पंद्रह Police गाड़ियां मौके पर पहुंचीं.
ज्यूरिख कैंटोनल Police हमले की पुष्टि की. बताया कि अपराधी को स्टेशन पर गिरफ्तार कर लिया गया. एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया और बाकी दो को हल्की चोट आई. इन सबको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. तीनों स्विस नागरिक हैं, जिनकी उम्र 28, 43 और 52 साल है.
–
केआर/
Skip to content