एकनाथ शिंदे और भाजपा मिलकर ‘ऑपरेशन टाइगर’ चला रहे हैं : किशोरी पेडनेकर

Mumbai , 19 जून . ‘ऑपरेशन टाइगर’ को लेकर Maharashtra की राजनीति में बयानबाजी जारी है. शिवसेना (यूबीटी) नेता किशोरी पेडनेकर ने दावा किया कि सिर्फ एकनाथ शिंदे ही ‘ऑपरेशन टाइगर’ के पीछे नहीं हैं, बल्कि भाजपा के सहयोग से लोकशाही को खत्म करने का प्रयास किया जा रहा है.

छह सांसदों के एकनाथ शिंदे गुट वाली शिवसेना में शामिल होने और फंड बंटवारे व Political बदलावों से जुड़े आरोपों पर किशोरी पेडनेकर ने कहा कि पूरे देश में Political नियमों और नैतिकता का पतन हुआ है. आज ओमराजे निंबालकर, जिनके नाम में ही ‘राजे’ है और जिन्होंने एक सच्चे ‘राजे’ की तरह ही काम किया है. उन्होंने कहा है कि फंड जारी नहीं किए जा रहे हैं. जनता द्वारा चुने गए लोगों का अपमान किया जा रहा है और फंड रोककर जनता के साथ अन्याय किया जा रहा है.

उन्होंने कहा कि राशि रोकने का मतलब है, लोगों की आवाज दबाना और फिर बाद में उन्हें अपनी तरफ लाना. यह कैसी राजनीति है, क्या यह नैतिकता है.

उन्होंने शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत के बयान का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने जो कहा, उसे मैं अभी दोहरा नहीं सकती. लोग बस फंड के लिए पाला बदल रहे हैं और फंड से मेरा मतलब पैसे से है.

शिवसेना के 60 साल होने पर किशोरी पेडनेकर ने कहा एकनाथ शिंदे के गुट वाली शिवसेना के बारे में सब जानते हैं, जिसे social media पर गद्दार कहा जा रहा है. उन्होंने धोखा दिया. उन्हें 5 साल हो गए अलग हुए. लेकिन, जो वर्षों काम कर रहे हैं, वे हैं उद्धव बालासाहेब ठाकरे, जो कि सभी को आगे बढ़ाएंगे. अभी हम उनके साथ हैं.

बेस्ट कर्मचारियों की हड़ताल पर किशोरी पेडनेकर ने कहा कि बेस्ट कर्मचारी हड़ताल पर हैं. जब चार-छह महीने पहले बेस्ट का चुनाव हुआ था, तो भाजपा नेता घर-घर गए थे और उन्होंने कुछ वादे किए और सपने दिखाए थे. उन वादों पर भरोसा करके लोगों ने उन्हें वोट दिया था. अब उन्हें पछतावा हो रहा है और वे निराश महसूस कर रहे हैं और आज कर्मचारी हड़ताल पर चले गए हैं. मुझे नहीं लगता है कि उनकी मांगों को पूरा किया जाएगा.

डीकेएम/एबीएम