अंडर-23 एशियाई चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन पर किरेन रिजिजू ने की भारतीय कुश्ती टीम की तारीफ

New Delhi, 29 मई . केंद्रीय संसदीय कार्य एवं अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने भारतीय कुश्ती टीम की शानदार सफलता पर खुशी जताते हुए इसे देश के खेल जगत के लिए गौरवपूर्ण और ऐतिहासिक क्षण बताया है.

वियतनाम के दा नांग में चल रही 2026 अंडर-23 एशियाई चैंपियनशिप में भारतीय पहलवानों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरुष फ्रीस्टाइल और महिला कुश्ती, दोनों वर्गों में टीम चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम कर लिया.

social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए किरेन रिजिजू ने लिखा, “भारतीय खेल जगत के लिए यह एक गौरवपूर्ण और ऐतिहासिक क्षण है! वियतनाम के दा नांग में आयोजित 2026 अंडर-23 एशियाई चैंपियनशिप में हमारे पहलवानों ने बेमिसाल जज्बे और शानदार प्रदर्शन का परिचय दिया है. पुरुष फ्रीस्टाइल और महिला कुश्ती, दोनों वर्गों में India ने टीम खिताब जीता है.”

मंत्री ने बताया कि पुरुष फ्रीस्टाइल टीम ने कुल नौ पदक हासिल किए, जिनमें चार स्वर्ण पदक शामिल हैं. यह अंडर-23 एशियाई चैंपियनशिप में India का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है. वहीं, महिला कुश्ती टीम ने और भी बेहतर प्रदर्शन करते हुए 10 पदक जीते, जिनमें छह स्वर्ण पदक शामिल हैं. ग्रीको-रोमन टीम ने भी आठ पदक अपने नाम किए, जो इस वर्ग में उसका अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन माना जा रहा है.

इस उपलब्धि को भारतीय कुश्ती संघ और खेल मंत्रालय के लिए भी बड़ी सफलता बताते हुए रिजिजू ने सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी. उन्होंने कहा, “हमारे इन चैंपियंस को तहे दिल से बधाई! आप लगातार India की खेल विरासत को नई ऊंचाइयों पर ले जा रहे हैं.”

यह सफलता India में कुश्ती के बढ़ते स्तर को दर्शाती है. पिछले कुछ वर्षों में India ने ओलंपिक, विश्व चैंपियनशिप और एशियाई खेलों में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है. अंडर-23 एशियाई चैंपियनशिप युवा पहलवानों के लिए एक महत्वपूर्ण मंच है, जहां भविष्य के सितारे तैयार होते हैं. दा नांग में भारतीय टीम ने न केवल पदकों की झड़ी लगाई, बल्कि टीम खिताब जीतकर अपनी सामूहिक ताकत का भी परिचय दिया.

एससीएच/एएस