
New Delhi, 14 जुलाई . कतर की सर्वोच्च सरकारी संस्था ‘अमीरी दीवान’ ने Sunday को घोषणा की कि आधुनिक कतर के निर्माता और देश के पूर्व अमीर शेख हमद बिन खलीफा अल थानी का 74 वर्ष की आयु में निधन हो गया. उनके निधन पर India Government और देशवासियों की ओर से शोक व्यक्त करने के लिए केंद्रीय संसदीय कार्य एवं अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू दोहा रवाना हुए हैं.
विदेश मंत्रालय ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा, “संसदीय कार्य एवं अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू आज कतर के पूर्व अमीर शेख हमद बिन खलीफा अल थानी के दुखद निधन पर India Government और देशवासियों की ओर से शोक व्यक्त करने के लिए दोहा, कतर रवाना हुए हैं.”
मंत्रालय ने कहा, “पूर्व अमीर ने आधुनिक कतर के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और वह India के घनिष्ठ मित्र थे. भारत-कतर संबंधों को मजबूत बनाने में उनके बहुमूल्य योगदान को सदैव याद किया जाएगा.”
Prime Minister Narendra Modi ने भी शोक व्यक्त करते हुए एक्स पर लिखा, “हम कतर के पूर्व अमीर, महामहिम शेख हमद बिन खलीफा अल थानी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हैं. वह एक दूरदर्शी नेता थे, जिनके नेतृत्व में कतर ने विकास और समृद्धि के नए आयाम स्थापित किए. हम उन्हें India के एक सच्चे मित्र के रूप में भी याद करते हैं. मुझे फरवरी 2024 में अपनी कतर यात्रा के दौरान उनसे मिलने का सौभाग्य प्राप्त हुआ था.”
Prime Minister ने आगे कहा, “मैं कतर के अमीर महामहिम शेख तमीम बिन हमद अल थानी, शाही परिवार और कतर की जनता के प्रति अपनी हार्दिक संवेदनाएं व्यक्त करता हूं.”
अमीरी दीवान ने अपने बयान में कहा, “ईश्वर के फैसले और नियति पर अटूट विश्वास के साथ, अमीरी दीवान राष्ट्र की इस महान क्षति पर शोक व्यक्त करता है. परमात्मा दिवंगत अमीर शेख हमद बिन खलीफा अल थानी पर अपनी कृपा बनाए रखें, जिनका आज सुबह निधन हो गया.”
शेख हमद बिन खलीफा अल थानी वर्ष 1995 से 2013 तक कतर के अमीर रहे. उन्हें आधुनिक कतर का निर्माता माना जाता है. उनके शासनकाल में देश ने आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान और प्रभाव को काफी मजबूत किया. उनके नेतृत्व में कतर दुनिया के सबसे समृद्ध और प्रभावशाली देशों में शामिल हुआ.
–
एएस
Skip to content