
New Delhi, 5 मई . Union Minister किरेन रिजिजू ने Tuesday को अरविंद केजरीवाल पर पलटवार करते हुए Prime Minister की लोकप्रियता और पश्चिम बंगाल-दिल्ली के चुनाव नतीजों पर उठाए गए सवालों का जवाब दिया.
रिजिजू ने विपक्षी पार्टियों की आलोचना करते हुए कहा कि वे अब भी पीएम मोदी की लोकप्रियता को मानने से इनकार कर रही हैं और सिर्फ दिखावे के लिए एकजुट हो रही हैं.
social media प्लेटफॉर्म एक्स पर किरेन रिजिजू ने लिखा कि एक अंधा भी मोदी जी की लोकप्रियता को बेहतर देख पाएगा. जो व्यक्ति सोने का नाटक कर रहा हो, उसे जगाया नहीं जा सकता. वे सभी दल, जो एक-दूसरे को गालियां देते थे, आज एक साथ आने को मजबूर हो गए हैं और फिर भी उनमें यह कहने की हिम्मत है कि मोदी जी लोकप्रिय नहीं हैं.
इससे पहले केजरीवाल ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा था कि बीजेपी की पश्चिम बंगाल में जीत पर सवाल उठते हैं, क्योंकि जब ‘मोदी लहर’ अपने चरम पर थी, तब भी बीजेपी वहां अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई थी.
उन्होंने कहा कि दिल्ली और बंगाल में बीजेपी 2015 और 2016 में सिर्फ 3-3 सीटें जीत पाई थी. लेकिन अब, जब मोदी जी की लोकप्रियता कम बताई जा रही है, तब बीजेपी वहां जीत कैसे गई?
केजरीवाल की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है, जब पीएम मोदी ने इंस्टाग्राम पर 10 करोड़ (100 मिलियन) फॉलोअर्स का आंकड़ा पार कर लिया है, और ऐसा करने वाले वे पहले मौजूदा विश्व नेता बन गए हैं.
2014 में इंस्टाग्राम से जुड़ने के बाद, पीएम मोदी ने अपने अकाउंट को काफी सक्रिय बना लिया है और देश-विदेश के लोगों से जुड़ने का एक बड़ा माध्यम बना दिया है.
इसके अलावा, बंगाल चुनाव प्रचार के दौरान पीएम मोदी का झालमुड़ी खाते हुए वीडियो social media पर बहुत वायरल हुआ. इस वीडियो को 24 घंटे में 10 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया और फेसबुक पर भी 9 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले.
इस वीडियो के बाद झालमुड़ी नाम के इस स्ट्रीट फूड को लेकर गूगल पर सर्च भी बहुत बढ़ गई.
–
एएमटी/एबीएम
Skip to content