
New Delhi, 18 जून . Union Minister किरेन रिजिजू ने शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत के उस आरोपों पर प्रतिक्रिया दी, जिसमें उन्होंने भाजपा पर गंदी राजनीति करने का आरोप लगाया है.
किरेन रिजिजू ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि हर सांसद अपने भविष्य के बारे में सोचता है. अपने क्षेत्र के बारे में सोचता है, अपने व्यक्तिगत विकास के बारे में सोचता है. अब ऐसी स्थिति में शिवसेना के सांसदों को क्या करना चाहिए और क्या नहीं, इस पर मैं किसी भी प्रकार की टिप्पणी तो नहीं कर सकता हूं.
उनके मुताबिक, संसद में हम सभी विभिन्न Political दलों के लोग एकत्रित होते हैं और महत्वपूर्ण फैसले लेते हैं. संसद में हम सभी लोग एकजुट होकर देश के विकास के लिए काम करते हैं. देश के हितों के लिए एकजुट होकर फैसले लेते हैं. इस दौरान हम सभी दलों के सांसदों से अपील करते हैं कि वो हमारा साथ दें, क्योंकि हमारा दायित्व बनता है.
उन्होंने कहा कि अब संजय राउत किसे गाली दे रहे हैं और किसे नहीं, इस पर अगर रिएक्ट किया जाए तो मुझे लगता है कि यह ठीक नहीं रहेगा.
इसके अलावा, उन्होंने परिसीमन बिल पर भी प्रतिक्रिया दी. उनके मुताबिक, मैं इस बात का पहले ही जिक्र कर चुका हूं कि इससे पहले महिला आरक्षण बिल संसद में पारित नहीं हो पाया था. ऐसा कुछ संवैधानिक प्रावधानों की वजह से हुआ था, क्योंकि संसद का दो तिहाई हिस्से का समर्थन हमें नहीं मिला था, लेकिन Prime Minister Narendra Modi पहले ही इस बात को स्पष्ट कर चुके हैं कि हिंदुस्तान की महिलाओं को न्याय मिलें.
Union Minister किरेन रिजिजू के मुताबिक, “मैं हमेशा से ही विपक्षी दलों के यह अपील करते हुए आया हूं कि वो संसद में पेश होने वाले बिलों का समर्थन करें. अब बात महिला आरक्षण की बात कर लीजिए. यह महिला आरक्षण से जुड़ा हुआ बिल है. ऐसी स्थिति में इस पारित करने के लिए दो तिहाई बहुमत की आवश्यकता होती है.”
यह बिल महिलाओं के विकास से जुड़ा हुआ है, लिहाजा हमारी समय-समय पर सांसदों से अपील रहती है कि वो इस बिल का समर्थन करें. हमारी इस संबंध में विभिन्न Political दलों से बैठक भी हुई थी, जिसमें Samajwadi Party भी शामिल है. शायद Samajwadi Party ने कांग्रेस के दबाव में आकर बिल का समर्थन नहीं करने का फैसला किया था. मुझे विश्वास है कि आगामी दिनों में सभी Political दलों के लोग इस बिल का समर्थन करेंगे.
–
एसएचके/
Skip to content