
रांची, 17 जुलाई . रांची Police ने पांच वर्षीय बच्ची के अपहरण के मामले का 12 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए उसे बिहार के गया से सकुशल बरामद कर लिया. अपहर्ताओं ने बच्ची को मुक्त करने के एवज में तीन लाख रुपए की फिरौती की मांग की थी. Police ने अपहरण के आरोप में तीन युवकों को गिरफ्तार भी कर लिया है.
रांची के दलादली टीओपी (नगड़ी थाना) क्षेत्र के सपारोम से 16 जुलाई को पांच वर्षीय बच्ची का अपहरण कर लिया गया था. इस मामले में नगड़ी थाने में First Information Report दर्ज कराई गई. इसके तुरंत बाद वरिष्ठ Police अधीक्षक के निर्देश पर ग्रामीण Police अधीक्षक की निगरानी में Police उपाधीक्षक (मुख्यालय-2) अजय आर्यन के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया.
तकनीकी शाखा की मदद से Police ने बिहार के गया जिले में 30 से अधिक स्थानों पर छापेमारी की. Police ने घटना के करीब 12 घंटे के भीतर गया जंक्शन के पास एक होटल से बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया. मौके से इस मामले में संलिप्त तीन आरोपियों गया जिले के कोंच थाना क्षेत्र के दिग्गी निवासी रमेश कुमार मिश्रा (20), खजुरी निवासी सचिन कुमार (19) और जहानाबाद जिले के मखदमपुर निवासी मोनू कुमार (19) को गिरफ्तार किया गया.
पूछताछ में Police को पता चला कि मुख्य आरोपी रमेश कुमार मिश्रा पीड़ित परिवार के घर के पास किराये पर रहता था. वह बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने साथ गया ले गया और परिजनों से तीन लाख की फिरौती मांगी.
आरोप है कि फिरौती नहीं देने पर बच्ची की हत्या कर शव फेंक देने की धमकी भी दी गई. Police के मुताबिक, आरोपी सचिन कुमार और मोनू कुमार ने बच्ची को छिपाने तथा फिरौती की रकम हासिल करने में रमेश का सहयोग किया. आरोपियों ने धमकी देकर परिजनों से दो अलग-अलग खातों में ऑनलाइन कुल 10 हजार रुपए भी मंगवाए. रांची के ग्रामीण एसपी ने बताया कि बच्ची सुरक्षित है और उसे उसके परिजनों को सौंप दिया गया है. तीनों आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
–
एसएनसी/
Skip to content