पटना में बंटी यादव के परिजनों से मिले खेसारी लाल, बोले- बच्चों के भविष्य की जिम्मेदारी ले सरकार

Patna, 19 जुलाई . Patna के चर्चित बंटी यादव हत्याकांड को लेकर सियासत तेज है. Sunday को भोजपुरी Actor और राजद के नेता खेसारी लाल यादव पीड़ित परिवार से मिलने उनके घर पहुंचे. उन्होंने परिजनों को सांत्वना दी और मीडिया से बातचीत में दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की. साथ ही बिहार में शराबबंदी के क्रियान्वयन को लेकर राज्य Government पर भी सवाल उठाए.

खेसारी लाल यादव ने कहा कि बंटी यादव परिवार के इकलौते कमाने वाले सदस्य थे और उनकी हत्या से पूरा परिवार संकट में आ गया है. उन्होंने कहा कि Government को पीड़ित परिवार, विशेषकर बच्चों के भविष्य की जिम्मेदारी उठानी चाहिए. उन्होंने कहा कि बंटी को वापस नहीं लाया जा सकता, लेकिन Government इस परिवार के पुनर्वास और बच्चों की शिक्षा-दीक्षा के लिए प्रभावी कदम उठा सकती है.

उन्होंने भोजपुरी फिल्म जगत और समाज के अन्य लोगों से भी आगे आकर आर्थिक मदद करने की अपील की. उन्होंने कहा कि अगर भोजपुरी फिल्म उद्योग से जुड़े कलाकार, निर्माता और अन्य लोग अपनी क्षमता के अनुसार सहयोग करें तो पीड़ित परिवार को बड़ी राहत मिल सकती है. उन्होंने कहा कि केवल संवेदना व्यक्त करने के बजाय जरूरतमंद परिवार की वास्तविक मदद की जानी चाहिए.

खेसारी लाल यादव ने बिहार में शराबबंदी के क्रियान्वयन पर भी सवाल उठाते हुए दावा किया कि राज्य में अवैध शराब की तस्करी और बिक्री जारी है. उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में घर-घर शराब पहुंच रही है, जबकि कार्रवाई अपेक्षित स्तर पर नहीं दिख रही है. उन्होंने कहा कि बंटी यादव जैसा मामला अकेला नहीं है और अपराध की घटनाओं पर Government को गंभीरता से काम करने की जरूरत है.

उन्होंने कहा कि वह किसी जाति विशेष के नहीं, बल्कि इंसानियत के नाते पीड़ित परिवारों के साथ खड़े होते हैं. उन्होंने बताया कि बंटी यादव के परिवार से मिलने के बाद वह छपरा में हत्या के शिकार हुए पंकज यादव के परिजनों से भी मिलने जाएंगे.

वहीं, बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर पूछे गए सवाल पर खेसारी लाल यादव ने कहा कि किसी स्टार प्रचारक के प्रचार में आने से चुनाव नहीं जीते जाते. उन्होंने कहा कि मतदाताओं को बेहतर और ईमानदार नेतृत्व का चयन करना चाहिए. उन्होंने कहा कि उनकी राय में प्रशांत किशोर जैसे लोगों को अवसर मिलना चाहिए और जनता को नए विकल्पों पर भी विचार करना चाहिए.

बता दें कि करबिगहिया निवासी कारोबारी बंटी यादव का छह जुलाई को कथित रूप से अपहरण कर लिया गया था. बाद में 11 जुलाई को अथमलगोला थाना क्षेत्र से उनका शव बरामद हुआ था. इस मामले में Police ने कई आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि जांच अभी जारी है.

एमएनपी/डीकेपी