
New Delhi, 20 जुलाई . संसद भवन के समीप जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन कर रहे छात्रों को मुद्दा Monday को संसद में उठाया गया. कांग्रेस अध्यक्ष व राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने यह विषय राज्यसभा में रखा. उन्होंने राज्यसभा में बोलते हुए कहा कि जंतर मंतर पर बड़ी संख्या में छात्र नीट पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन इन छात्रों पर लाठीचार्ज किया गया है.
उन्होंने कहा कि यह छात्रों का मामला है. वह सदन में देश के लाखों छात्रों के भविष्य के बारे में बात कर रहे हैं. खड़गे ने कहा कि जंतर मंतर पर आज हजारों बच्चे आए हैं और उन पर लाठीचार्ज हो रहा है. उन्होंने कहा कि Government उन्हें दबाने की कोशिश कर रही है.
उन्होंने चंदा चोरी की भी बात की. इसके बाद सदन में शोर मचना प्रारंभ हो गया. इस पर सभापति सीपी राधाकृष्णन ने सदन की करवाई को दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया. संसद का मानसून सत्र प्रारंभ होने पर Monday को राज्यसभा में नीट परीक्षा और कथित पेपर लीक मामले को लेकर विपक्ष ने प्रश्न उठाया.
नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सदन में इस मुद्दे को उठाते हुए कहा कि यह सिर्फ Political विषय नहीं, बल्कि लाखों छात्रों के भविष्य से जुड़ा गंभीर मामला है. खड़गे ने कहा कि उन्हें पेपर लीक और नीट परीक्षा में कथित अनियमितताओं पर अपनी बात रखने का अवसर मिला है. उन्होंने आरोप लगाया कि Government इस मामले को दबाने की कोशिश कर रही है, जबकि देशभर के लाखों छात्र अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं. उन्होंने कहा कि छात्रों की आवाज को सुना जाना चाहिए और परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता सुनिश्चित की जानी चाहिए.
नेता प्रतिपक्ष ने अपने संबोधन में जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन का भी उल्लेख किया. उन्होंने दावा किया कि बड़ी संख्या में छात्र अपनी मांगों को लेकर वहां एकत्र हुए हैं. यहां उनके साथ कठोर व्यवहार किया गया. खड़गे ने कहा कि लाखों छात्रों के भविष्य से जुड़े मुद्द है.
खड़गे के वक्तव्य के दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष के सदस्यों के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई. दोनों पक्षों के सदस्य अपनी-अपनी सीटों से खड़े होकर नारेबाजी करने लगे, जिससे सदन का माहौल काफी गर्म हो गया. देखते ही देखते हंगामा बढ़ गया और सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाना मुश्किल हो गया.
सभापति सीपी राधाकृष्णन ने हंगामा जारी रहने पर राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी.
इससे पहले, मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि कांग्रेस पार्टी और साझा विपक्ष जनता की आवाज बनकर Government से हर सवाल का जवाब मांगेगी. खड़गे ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “आज से शुरू हो रहे संसद के मानसून सत्र में कांग्रेस पार्टी और साझा विपक्ष जनता की आवाज बनकर मोदी Government से हर सवाल का जवाब मांगेगी. जनता का हक, जनता की आवाज और जनता के विश्वास की लड़ाई पूरी ताकत से लड़ी जाएगी.”
उन्होंने लिखा कि श्री राम मंदिर में चंदा चोरी और आस्था से धोखा हुआ. मंदिर निर्माण के लिए करोड़ों श्रद्धालुओं ने आस्था के साथ अपनी कमाई अर्पित की, उन्हें न्याय मिलना चाहिए. तत्काल स्वतंत्र जांच होनी चाहिए और पूरा हिसाब सार्वजनिक किया जाए.
खड़गे ने आगे लिखा, “चाहे पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था का सुनियोजित पतन की बात हो. 2014 से अब तक 152 पेपर लीक हुए हैं. 25 बच्चों ने जान दी है. धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करना पड़ेगा.”
कांग्रेस अध्यक्ष ने ई20 का भी मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा कि 3.5 करोड़ वाहन मालिकों पर एथेनॉल मिश्रण जबरन थोपा गया. Government का कहना है ये ‘प्रयोग’ है. क्या जनता की गाढ़ी कमाई की लूट भाजपा का एकमात्र औजार है?
उन्होंने कहा कि इन मुद्दों के अलावा अन्य अहम मुद्दे और आने वाले बिल देश की जनता को प्रभावित करने वाले हैं. साझा विपक्ष हर मुद्दे पर Government से जवाबदेही मांगेगा.
–
जीसीबी/डीसीएच
Skip to content