
Patna, 3 जून . बिहार की राजधानी Patna में खान सर के कोचिंग कैंपस में हुई घटना को लेकर बयानबाजी तेज हो गई है. वहीं, Police इस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और कोचिंग सेंटर की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है. Police ने कार्रवाई करते हुए ज्ञान बिंदु कोचिंग के निदेशक रौशन आनंद को हिरासत में लिया है. इस बीच एक अन्य शिक्षक गुरु रहमान ने खान सर पर कई आरोप लगाए हैं.
से बातचीत में गुरु रहमान ने कहा कि इस बार जब सिपाही भर्ती परीक्षा का परिणाम आया, तो खान सर और एक अन्य कोचिंग संस्थान ने छात्रों की खूब खरीद-फरोख्त की. परिणाम के बाद आयोजित कार्यक्रम में जब एक कोचिंग के छात्र दूसरे कोचिंग संस्थान के कार्यक्रम में पहुंच गए, तो इसी वजह से विवाद पैदा हुआ.
उन्होंने कहा कि खान सर की आदत है कि जब उनकी सच्चाई सामने आने लगती है, तो वे लोगों का ध्यान भटकाने की कोशिश करते हैं. सिपाही भर्ती में कुल 19,838 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है, तो फिर उनके कार्यक्रम में 22 हजार लोग कैसे पहुंच गए? जब यह दावा सवालों के घेरे में आया, तो अफवाहें फैलाई गईं. गोली चलने की बात पूरी तरह गलत है. झड़प जरूर हुई थी, लेकिन वह दावे के साथ कह सकते हैं कि गोली नहीं चली.
उन्होंने कहा कि अगर इसी तरह मनमानी और खरीद-फरोख्त का सिलसिला चलता रहा, तो आने वाली पीढ़ी के संस्कार प्रभावित होंगे. यह वर्चस्व की लड़ाई है और दोनों पक्ष इसमें राजनीति कर रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि खान सर एंकरों और महिलाओं के बारे में आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करते हैं. महिलाओं को लेकर गलत टिप्पणियां करके वे खुद को उनका हितैषी साबित करने की कोशिश करते हैं. जब इन लोगों की सच्चाई सामने आ रही है, तो वे और भी नीचे गिर सकते हैं.
वहीं, खान सर के कोचिंग संस्थान पर हुए हमले के संबंध में डीएसपी राजेश रंजन ने कहा, “रात करीब 10 बजे मुसल्लहपुर हाट के पास कुछ लोग खान ग्लोबल कोचिंग पहुंचे और संस्थान पर पत्थरबाजी शुरू कर दी. उन्होंने गेट पर लगा होर्डिंग भी तोड़ दिया. इसके अलावा, वहां तैनात एक गार्ड के साथ मारपीट की गई, जिससे उसके सिर में चोट आई. घायल गार्ड को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है.”
उन्होंने बताया कि खान कोचिंग प्रबंधन से जुड़े कन्हैया सिंह की शिकायत के आधार पर चार नामजद और 15-20 अज्ञात लोगों के खिलाफ First Information Report दर्ज की गई है. मामले में आगे की कार्रवाई करते हुए Police ने ज्ञान बिंदु कोचिंग के निदेशक रौशन आनंद समेत दो अन्य लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है. रौशन आनंद पर पूरी घटना की साजिश रचने का आरोप लगाया गया है.
–
एएमटी/एबीएम
Skip to content