
कोलकाता, 10 जून . भाजपा की नेता और प्रवक्ता कीया घोष ने पूर्व Chief Minister ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कई तीखी टिप्पणियां कीं. साथ ही उन्होंने Prime Minister Narendra Modi के लगातार सबसे लंबे समय तक निर्वाचित Prime Minister रहने के रिकॉर्ड पर भी प्रतिक्रिया दी.
कोलकाता में से बातचीत के दौरान कीया घोष ने फिल्म ‘शोले’ के एक चर्चित संवाद का जिक्र करते हुए ममता बनर्जी पर कटाक्ष किया.
उन्होंने कहा कि फिल्म में असरानी का एक मशहूर डायलॉग है, “आधे इधर जाओ, आधे उधर जाओ, बाकी मेरे पीछे आओ.” लेकिन जब वह पीछे मुड़कर देखते हैं तो कोई उनके साथ नहीं होता.
कीया घोष ने कहा कि आज ममता बनर्जी की स्थिति भी कुछ ऐसी ही दिखाई दे रही है. ममता बनर्जी कुछ कदम चलने के बाद बार-बार पीछे मुड़कर देखती हैं कि कहीं कोई सांसद या विधायक उनका साथ छोड़कर तो नहीं जा रहा.
भाजपा प्रवक्ता ने टीएमसी से जुड़े नेताओं पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि कुछ लोग अपने Political प्रभाव और रिश्तों के भरोसे बड़े-बड़े दावे करते हैं. कोई कहता है कि वह तेज आवाज में संगीत बजाएगा, कोई हथियार दिखाने जैसी बातें करता है, तो कोई खुद को कभी न झुकने वाला बताता है. लेकिन अब उनकी वास्तविक Political स्थिति सामने आने लगी है और वे घबराए हुए नजर आ रहे हैं.
कीया घोष ने कहा कि समय के साथ लोगों को नेताओं की असली ताकत और जनसमर्थन का पता चल जाता है. उन्होंने दावा किया कि पश्चिम बंगाल की राजनीति में भी ऐसे कई बदलाव देखने को मिल रहे हैं.
Prime Minister मोदी के लगातार सबसे लंबे समय तक निर्वाचित Prime Minister बनने पर प्रतिक्रिया देते हुए कीया घोष ने कहा कि यह दिन भारतीय इतिहास के पन्नों में दर्ज होने वाला है. देश और दुनिया के कई नेता Prime Minister मोदी को इस उपलब्धि के लिए बधाई दे रहे हैं, और यह हर भारतीय के लिए गर्व का विषय है.
–
एबीएम
Skip to content